यूपीपीएसी स्थापना दिवस समारोह-2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वश्रेष्ठ पीएसी वाहिनियों, बाढ़ राहत दलों, खिलाड़ियों, पुलिस मॉडर्न स्कूलों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीपीएसी स्थापना दिवस समारोह-2025 के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश की पीएसी इकाइयों, बाढ़ राहत दलों, खिलाड़ियों, पुलिस मॉडर्न स्कूलों और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और उपलब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत की गई सर्वश्रेष्ठ पीएसी वाहिनियां

वाहिनी पुरस्कार

  • उत्तम वाहिनी: 32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ (सेनानायक प्राची सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया)
  • अतिउत्तम वाहिनी: 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर (सेनानायक नेपाल सिंह ने पुरस्कार ग्रहण किया)
  • सर्वोत्तम वाहिनी: 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद (सेनानायक चारू निगम ने पुरस्कार प्राप्त किया)

प्लाटून ड्रिल और डिमॉन्स्ट्रेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

  • अति उत्तम प्लाटून ड्रिल: 36वीं वाहिनी पीएसी (अनिल कुमार पांडेय ने पुरस्कार लिया)
  • सर्वोत्तम प्लाटून ड्रिल: 37वीं वाहिनी पीएसी (सेनानायक बजरंग बली ने पुरस्कार प्राप्त किया)
  • अति उत्तम डिमॉन्स्ट्रेशन: 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी (सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने पुरस्कार लिया)
  • सर्वोत्तम डिमॉन्स्ट्रेशन ट्रॉफी: 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद (सेनानायक दिनेश यादव ने ट्रॉफी प्राप्त की)

श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल और उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

  • श्रेष्ठ बाढ़ राहत दल: 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी (डॉ. अनिल कुमार पांडेय)
  • श्रेष्ठ कार्य: 34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी (दलनायक सुधीर कुमार सिंह)
  • सर्वश्रेष्ठ कार्य (संयुक्त): 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद (मुख्य आरक्षी जितेंद्र सिंह राणा, आरक्षी आकिल अंसारी और कृष्ण कुमार तीनों को संयुक्त रूप से नकद पुरस्कार प्रदान किया गया)

खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान

  • सर्वोत्तम खिलाड़ी: मुख्य आरक्षी किशन कुमार मिश्र (25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली)

मुख्य आरक्षी किशन कुमार मिश्र ने अखिल भारतीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

पुलिस मॉडर्न स्कूलों को मिला सम्मान

  • बेस्ट परफॉर्मेंस ट्रॉफी (मिडिल सेकेंड्री स्कूल): पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच (पुरस्कार प्रिंसिपल निशा सिंह ने प्राप्त किया)

यह प्रतियोगिता पहली बार आयोजित की गई, जिसमें 31 विद्यालयों ने भाग लिया।

  • सीनियर सेकेंड्री वर्ग: पुलिस मॉडर्न स्कूल, डॉ. भीमराव आंबेडकर एकेडमी, मुरादाबाद (प्रिंसिपल डॉ. सीमा सिंह ने पुरस्कार प्राप्त किया)

मेधावी छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार

  • साक्षी सेमल और शुभ्रा सक्सेना (वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए)
  • आदर्श तिवारी (वर्ष 2024 की इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के लिए)

पीएसी जवानों के प्रदर्शन में अनुशासन, खेल और राष्ट्रभक्ति का संगम

35वीं वाहिनी पीएसी परिसर, महानगर में आयोजित समारोह में पीएसी के जवानों और खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया। सबसे पहले 44 खिलाड़ियों की टीम ने मलखंभ पर अद्भुत प्रदर्शन किया और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इसके बाद जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। योग टीम ने विभिन्न आसनों के माध्यम से ‘स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया, जबकि पीटी डिस्प्ले टीम ने यह दर्शाया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।

पीएसी बैंड के प्रदर्शन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रशंसा

समारोह में पीएसी बैंड द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने माहौल को देशप्रेम से भर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी पुलिस का गार्ड ऑफ ऑनर, पीएसी बल की पहचान माने जाने वाले मलखंभ, जिम्नास्टिक, वेपन्स ड्रिल, पीटी डिस्प्ले और बैंड प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय हैं।

उन्होंने बताया कि पीएसी बैंड द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम’ ने स्वतंत्रता संग्राम के समय युवाओं में जोश और प्रेरणा भरी थी। इसके 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रभक्ति जागृत करने की पीएसी बैंड की पहल प्रशंसनीय है।