सार
UP Weather Alert: यूपी में मौसम बदला! 25 जिलों में बारिश की चेतावनी। जानें आपके शहर में कब होगी बारिश और कैसा रहेगा मौसम।
UP Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश का मौसम अचानक बदल गया है। आज शुक्रवार को प्रदेश के 25 जिलों में बादल घेरने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, हाथरस, बदायूं, बरेली, रामपुर और अमरोहा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही अलग-अलग जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: UP News: चलती बस में ब्लास्ट की प्लानिंग! Lucknow में सनसनी! संदिग्ध ISI एजेंट गिरफ्तार!
इस हफ्ते कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
15 और 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 15 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है, वहीं 16 मार्च को भी दोनों हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान, प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों जैसे लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में मौसम शुष्क और साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद, 17, 18 और 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ और शांत रहने की संभावना है, जिससे तापमान में भी स्थिरता बनी रह सकती है।