सार

Revenue Clerk recruitment Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में नायब तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व लिपिक जैसे पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी अंतिम चरण में है। योगी सरकार जल्द ही कुल 9640 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।

UP Revenue Department recruitment 2025: "अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, तो अब आपकी तैयारी को पंख लगने वाले हैं।" यूपी सरकार ने राजस्व विभाग में वर्षों से खाली पड़े पदों को भरने का बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अब राज्य में नायब तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व लिपिक जैसे अहम पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी अंतिम चरण में है। इससे ना सिर्फ युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा भी तेज़ी से होगा।

UPPSC को भेजा गया प्रस्ताव, 353 नायब तहसीलदार पद होंगे भरे

उत्तर प्रदेश में नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) के 353 पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरने के लिए UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्तमान में राज्य में नायब तहसीलदारों की कुल संख्या 1234 है। इस भर्ती प्रक्रिया से राजस्व प्रशासन में नई ऊर्जा का संचार होगा।

राजस्व लिपिक के 4694 पदों पर भी जल्द भर्ती

राजस्व विभाग में 4694 राजस्व लिपिक (Revenue Clerk) के पद भी रिक्त हैं। इनमें से 1756 पदों पर सीधी भर्ती होगी जबकि 2938 पदों पर पदोन्नति के माध्यम से चयन किया जाएगा। यह भर्ती व्यवस्था विभागीय कामकाज में सुधार और पारदर्शिता लाने में सहायक होगी।

लेखपाल के 7531 पदों पर होगी बंपर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार अब लेखपाल (Lekhpal) पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया तेज कर रही है। 7531 लेखपाल पदों पर भर्ती के लिए UPSSSC (उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में लेखपाल के कुल 30,837 पदों में से यह पद लंबे समय से रिक्त हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तेज़ हुई प्रक्रिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि नायब तहसीलदार, लेखपाल और राजस्व लिपिक के रिक्त पदों को अभियान चलाकर जल्द भरा जाए। इसके बाद से भर्ती प्रस्ताव संबंधित आयोगों को भेजे जा चुके हैं।

कुल 9640 पदों पर भर्ती जल्द शुरू

राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 9640 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी:

  • नायब तहसीलदार – 353 पद
  • राजस्व लिपिक – 4694 पद
  • लेखपाल – 7531 पद

भर्ती का नोटिफिकेशन कब आएगा?

फिलहाल प्रस्ताव UPPSC और UPSSSC के पास भेजा जा चुका है। जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी तेज करें और आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें: बेवफा पतिः मंदिर में 2 सहेलियों ने रचाई एक-दूसरे से शादी, पहनाई वरमाला