सार
Shocking News: "सपने में छाती पर बैठकर खून पीती है पत्नी", एक पुलिसवाले ने अधिकारी के देर से आने की ऐसी वजह बताई जिसे जानकर लोग हैरान हो रहे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है।
ऐसा जवाब उत्तर प्रदेश के अर्धसैनिक बल प्रादेशिक सशस्त्र बल (PAC) के एक कांस्टेबल ने दिया है। उसे बैठक में देर से आने के चलते नोटिस दिया गया था। कहा गया था कि जवाब दें कि देर से क्यों आए।
कांस्टेबल का जवाब सोशल मीडिया पर वायरल
कांस्टेबल के जवाब को सोशल मीडिया पर कई लाख लोगों ने शेयर किया है। उसने 44वीं बटालियन PAC के कमांडर को यह पत्र लिखा गया था। उसे नोटिस जारी कर काम में लापरवाही बरतने के लिए जवाब मांगा गया था।
कांस्टेबल से पूछा गया कि वह सुबह 9 बजे ड्यूटी ब्रीफिंग के लिए पूर्व निर्देशों के बावजूद देरी से क्यों पहुंचा? दाढ़ी क्यों नहीं बनाई? वर्दी ठीक तरह क्यों नहीं पहनी? नोटिस में कहा गया कि वह महत्वपूर्ण बैठकों में बार-बार देर से आता है। विभागीय कार्यों में उसकी रुचि नहीं थी।
जान से मारने के लिए छाती पर बैठ जाती है पत्नी
इसके जवाब में कांस्टेबल ने लिखा, "मुझे रात में नींद नहीं आती है। मेरा अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। मेरी पत्नी सपने में आती है। वह जान से मारने की नियत से मेरी छाती पर आकर बैठ जाती है। वह मेरा खून पीने की कोशिश करती है। इसके कारण मैं रात में सो नहीं पाता। इसके चलते 16 फरवरी 2025 को समय से नहीं पहुंच पाया।"