सार

मेरठ में एक महिला ने कई शादियां करके दूल्हों को दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर लूटा। अब उसने एक दरोगा का घर भी कब्ज़ा लिया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। एसआईटी जांच में महिला के खिलाफ कई आरोप सही साबित हुए हैं।

मेरठ | शादी को एक महिला ने खेल बना दिया! यह कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसने अपनी शातिर चालों से न सिर्फ तीन पुरुषों को धोखा दिया, बल्कि अब एक पुलिस दरोगा का घर भी लूट लिया। इस लुटेरी दुल्हन ने न सिर्फ दूल्हों को दुष्कर्म का आरोप लगाकर लूटा, बल्कि उनकी जिंदगी को नर्क बना दिया।

इस महिला ने कानपुर में तैनात एक दरोगा का मेरठ स्थित घर पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर कब्जा कर लिया, और इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। अब एसआईटी की जांच में महिला के खिलाफ कई आरोप सही साबित हुए हैं और मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

महिला ने की थी तीन शादियां, हर बार धोखा दिया

महिला ने मेरठ के एक एसआई से 2019 में आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। कुछ समय बाद, महिला ने अपने पति और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया, लेकिन बाद में कोर्ट में यह बयान दिया कि उसने दूसरों के कहने पर यह मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला ने मेरठ में तैनात एक बैंक मैनेजर से शादी की, और फिर उसे भी दुष्कर्म के आरोप में फंसा दिया। इसी तरह उसने कई बार शादियां कीं और हर बार धोखा दिया।

यह भी पढ़ें : बाप रे! अचानक ससुराल से गायब हो गई महिला, पाकिस्तान बॉर्डर पर पहुंची! फिर…

पुलिस अफसर भी नहीं बच सके!

सबसे चौंकाने वाली घटना तब हुई जब महिला ने मेरठ में तैनात दरोगा का घर पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला और कुछ पुलिसकर्मी लोहे की रॉड के साथ दरोगा के घर का ताला तोड़ते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अफसरों में खलबली मच गई और जांच शुरू हो गई।

25 नवंबर को हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

25 नवंबर को दरोगा ने पुलिस कमिश्नरेट में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की। इस दौरान दोनों के बीच जबरदस्त विवाद हुआ और महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए। जांच के बाद यह पता चला कि दरोगा की पत्नी ने अपने खाते से लाखों रुपये दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर किए थे। एसआईटी ने जांच की और महिला के खिलाफ कई गंभीर आरोप सही पाए।

यह भी पढ़ें : वीडियो कॉल पर अचानक कपड़े उतारने लगी महिला, फंस गए बीजेपी विधायक!