यूपी के हाथरस (Hathras) में आज मंगलवार (2 जुलाई) को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां रतिभानपुर (Ratibhanpur) में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई है।

UP Hathras Stampede News: यूपी के हाथरस (Hathras) में मंगलवार (2 जुलाई) को रतिभानपुर (Ratibhanpur) के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ में अब तक 122 से ज्यादा की मौत की खबर है। 150 से ज्यादा लोगों के घायल होनी की खबर आ रही है। घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले से संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का कड़ा निर्देश दिया है। मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों के परिवारजनों के प्रति नेताओं ने गहरा दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका वाड्रा, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं ने संवेदना जाहिर की है। एक तरफ जहां सीएम योगी ने अपने बड़े अधिकारियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया है। वहीं राज्य के बड़े नेता भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

हाथरस हादसे पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

सीएम योगी का ट्वीट:- यूपी के हाथरस में हुए हादसे पर सीएम योगी ने लिखा- हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Scroll to load tweet…

 

पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट :- हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 

Scroll to load tweet…

 

प्रियंका वाड्रा का ट्वीट:- हाथरस, उत्तर प्रदेश में सत्संग के दौरान भगदड़ की वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को उचित मुआवजा देने एवं घायलों के उपचार की व्यवस्था की जाए।

Scroll to load tweet…

 

मल्लिकार्जुन खरगे का ट्वीट:- उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। हादसे के दृश्य अत्यंत हृदय विदारक हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। सरकार एवं प्रशासन से आग्रह करते हैं कि घायलों के उपचार में कोई कमी न रखें व पीड़ितों को त्वरित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि हादसे में पीड़ित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाएं।

Scroll to load tweet…

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु का ट्वीट:-उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Scroll to load tweet…

 

ये भी पढ़ें: UP के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 25 महिलाओं समेत 2 पुरुष की मौत, कई घायल, जानें ताजा अपडेट