• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी ने जन्मदिन पर कैसे की दिन की शुरुआत? एशिया बुक आफ रिकॉर्ड भी...तस्वीरों में देखिए

Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी ने जन्मदिन पर कैसे की दिन की शुरुआत? एशिया बुक आफ रिकॉर्ड भी...तस्वीरों में देखिए

CM Yogi Adityanath 51 Birthday : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी 5 जून को 51 वर्ष के हो गए हैं। उन्हें देश भर से शुभकामना संदेश मिलने मिलने का सिलसिला जारी है। सीएम योगी ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक कर दिन की शुरुआत की।

Rajkumar Upadhyaya | Updated : Jun 05 2023, 11:20 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
Image Credit : twitter

विश्व पर्यावरण दिवस' पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ गो सेवा केंद्र में हरिशंकरी (बरगद, पीपल, पाकड़) पौधों का रोपण किया। 

27
Asianet Image
Image Credit : twitter

इसे संयोग ही कहेंगे कि सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्म पर्यावरण दिवस के दिन ही हुआ था। उसी तरह पर्यावरण के संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस दिन को और खास बना देती है। उनका जन्म भी प्राकृतिक रूप से संपन्न देवभूमि उत्तराखंड में हुआ था। पिता आनंद सिंह विष्ट खुद वन विभाग में रेंजर के पद पर कार्यरत थे। ऐसे में पर्यावरण के प्रति सीएम योगी आदित्यनाथ का लगाव स्वाभाविक है। 

37
Asianet Image
Image Credit : twitter

गोरखनाथ मंदिर में प्रातः भ्रमण के दौरान सीएम योगी ने दिग्विजयनाथ ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर गोरखपुर के बच्चों से मिले। बच्चों ने सीएम योगी को उनके जन्मदिन पर गुलाब का फूल देकर शुभकामनाएं दी। 

47
Asianet Image
Image Credit : twitter

सीएम ने बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वाराणसी में मॉं गंगा की विशेष महाआरती का आयोजन किया गया था। प्रदेश में जगह जगह अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

57
Asianet Image
Image Credit : twitter

फिर जनता दर्शन कार्यक्रम में आए 600 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

67
Asianet Image
Image Credit : twitter

सीएम योगी ने फरियादियों के साथ आए बच्चों को टॉफी दी। सीएम योगी आदित्यनाथ के 51वें जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित पुस्तक 'अजय टू योगी आदित्यनाथ' का विमोचन भी किया जाएगा। 

77
Asianet Image
Image Credit : twitter

राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद इस पुस्तक का विमोचन करेंगे। इस पुस्तक को 20 जिलों के 51 स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति में रिलीज किया जाएगा। इतने लोग एक साथ पहली बार किसी पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह करके एशिया बुक आफ रिकार्ड भी कायम ​किया जाएगा।

Rajkumar Upadhyaya
About the Author
Rajkumar Upadhyaya
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories