सार
Lucknow Vidhan Sabha budget session traffic Diversion: UP विधानसभा बजट सत्र के दौरान, 18 फरवरी से 5 मार्च तक लखनऊ में कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ज़न लागू। विधान भवन के आसपास के मार्गों पर बदलाव, यात्रियों के लिए वैकल्पिक रास्तों की जानकारी।
Traffic Diversion In Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान विधान भवन के आसपास के मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सत्र के दौरान माननीय विधान परिषद सदस्य एवं विशिष्ट गणमान्य विधानभवन में उपस्थित होंगे, जिससे कुछ मार्गों के यातायात में बदलाव किया गया है। यह डायवर्जन सत्र की समाप्ति तक लागू रहेगा।
लखनऊ में कहां-कहां है डायवर्जन (Traffic Diversion In Lucknow)
1.बंदरिया बाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ, हजरतगंज, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर: वाहन इन मार्गों पर नहीं जाएंगे।
- वैकल्पिक मार्ग: लालबत्ती, कैंट, 1090 चौराहा।
2.डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग:
- वाहन पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होते हुए जा सकेंगे।
3.रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा, हजरतगंज चौराहा:
- वाहन कैसरबाग, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैया झील, बर्लिंगटन, सदर ओवरब्रिज, कैंट होते हुए जाएंगे।
4.संकल्प वाटिका पुल से महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज/सिटी बसें:
- ये बसें सिकंदराबाद, हजरतगंज, विधानसभा न जाकर बैकुंठ धाम, 1090, बंदरिया बाग, लाल बत्ती होते हुए जाएंगी।
5.केकेसी तिराहा से चारबाग जाने वाली बसें:
- हुसैनगंज, विधानसभा की ओर न जाकर लोको, बर्लिंगटन होते हुए कैसरबाग जाएंगी।
6.गोमतीनगर की ओर से आने वाली बसें:
- सिकंदराबाद से विधानसभा न जाकर बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका, चिरैया झील तिराहा, कैसरबाग होते हुए 1090, बंदरिया बाग चौराहा, लाल बत्ती चौराहा जाएंगी।
7.सिकंदराबाद से हजरतगंज/विधानसभा जाने वाले वाहन:
- दैनिक जागरण चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु, चिरैया झील होते हुए जाएंगे।
8.परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा होकर विधानसभा जाने वाले वाहन:
- कैसरबाग, संकल्प वाटिका या सिकंदर बाग चौराहा, दैनिक जागरण चौराहा, गांधी सेतु होते हुए जाएंगे।
9.डीएसओ से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल चौराहा की ओर:
- सामान्य यातायात नहीं जाएगा। वाहन हजरतगंज, मेफेयर तिराहा, बर्लिंगटन चौराहा, कैंट होते हुए जाएंगे।
Traffic Police की अपील
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे उपरोक्त मार्ग परिवर्तनों का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है ताकि यातायात दबाव कम हो सके।
यह भी पढ़ें: पापा ने मम्मी को मारा", मासूम बेटी की ड्राइंग ने खोली हत्या की गहरी साजिश!