सार
Manav Sharma Suicide Case: टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। बहन के जन्मदिन से पहले मौत ने सबको झकझोर दिया। पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, वीडियो में खुलासा।
Agra TCS manager suicide: एक बहन जो अपने भाई के जन्मदिन पर मिलने का इंतजार कर रही थी, उसे उसके मौत की खबर मिली। आगरा के टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा (28) की आत्महत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। खासतौर पर बहन आकांक्षा, जिनका जन्मदिन 3 मार्च को है, वे सदमे में हैं। मानव ने मुंबई से आगरा आने के बाद अपनी बहन से कहा था कि वह दिल्ली आएगा और धूमधाम से जन्मदिन मनाएगा, लेकिन इससे पहले ही उसने 24 फरवरी को फांसी लगा ली।
आकांक्षा का आरोप है कि मानव की पत्नी निकिता शर्मा ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। घटना के बाद पुलिस ने पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें: तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला, वीडियो बना बोली-"अब मोदी सरकार चल रही है!"
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो, पत्नी को ठहराया जिम्मेदार
मानव के पिता नरेंद्र शर्मा, जो एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं, आगरा के डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। 27 फरवरी को बहन आकांक्षा ने जब मानव का मोबाइल देखा तो उसमें आत्महत्या से पहले का एक वीडियो मिला। इस वीडियो में मानव ने अपनी मौत के लिए पत्नी निकिता को जिम्मेदार ठहराया था।
'भाई मेरे जन्मदिन पर आना चाहता था': आकांक्षा
दिल्ली में रहने वाली आकांक्षा ने बताया कि मानव उनके बच्चों के साथ बहुत घुल-मिल जाता था। 23 फरवरी को जब वह मुंबई से आगरा आया, तब उसने वादा किया था कि वह उनके जन्मदिन पर दिल्ली आएगा और पार्टी करेगा। लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई। आकांक्षा का कहना है कि "भाई और बहन का प्यार छीन लिया गया। निकिता को सख्त सजा मिलनी चाहिए।" उन्होंने कहा कि मानव हर बात पर समझौता करने के लिए तैयार था, लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि वह खुद को खत्म करने पर मजबूर हो गया।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और केस से संबंधित सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। मानव के मोबाइल से मिले वीडियो को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
यह भी पढ़ें: कक्षा 9-12 के छात्रों को 3000 रुपये देगी UP सरकार! कैसे होगा आवेदन?