Seema Haider news: मंगलवार सुबह खबर आई कि पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई सीमा हैदर ने एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस खबर की पुष्टि सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने की, जो सीमा को अपनी बहन मानते हैं। उन्होंने बताया कि सीमा और सचिन मीणा के घर धन लक्ष्मी का आगमन हुआ है।

सीमा हैदर और उनकी नवजात बेटी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। सामने आए वीडियो में सीमा अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और उनके पास उनकी बेटी है। सीमा बेटी को देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं।बेटी के जन्म से पहले ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सीमा की गोद भराई की रस्म पूरी हुई थी। इस मौके पर वकील एपी सिंह और उनकी माता भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बनाया।

यह भी पढ़ें: High-Voltage Drama: पत्नी ने लगा दी जान की बाजी! हाई टेंशन टावर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू

PUBG से शुरू हुई थी प्रेम कहानी, नेपाल में शादी के बाद भारत आने का फैसला

सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी PUBG गेम के जरिए शुरू हुई थी। दोनों की पहली मुलाकात नेपाल में हुई, जहां उन्होंने मंदिर में शादी कर ली। हालांकि, उस समय वे अपने-अपने देश लौट गए। बाद में, सीमा ने सचिन के साथ रहने का फैसला किया और अपने चारों बच्चों के साथ भारत आ गईं।

Scroll to load tweet…

10 मई को सीमा अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान के कराची से शारजाह पहुंचीं। वहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू गईं और फिर सड़क मार्ग से भारत में दाखिल हुईं। नोएडा में सचिन उनका इंतजार कर रहे थे।

बेटी के जन्म के बाद अब सीमा को मिलेगी भारत की नागरिकता?

बेटी के जन्म के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सीमा को भारत की नागरिकता मिलेगी। इस मुद्दे पर कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया क्या होगी, यह देखने लायक होगा। फिलहाल, सीमा और उनका परिवार इस नए आगमन से बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें: Seema Sachin First Baby : पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने भारत में दिया बेटी को जन्म!