MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • महाकुंभ 2025 के पहले दिन पवित्र स्नान करते भक्तों की सबसे खूबसूरत तस्वीर

महाकुंभ 2025 के पहले दिन पवित्र स्नान करते भक्तों की सबसे खूबसूरत तस्वीर

महाकुंभ-2025 का शुभारंभ आज पवित्र स्नान के पहले दिन के साथ हो गया है। संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत होकर स्नान किया।

 

Swati Kumari | Published : Jan 13 2025, 04:41 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत
Image Credit : social media

महाकुंभ 2025 की भव्य शुरुआत

प्रयागराज में आज से महाकुंभ-2025 की भव्य शुरुआत हो गई है। पहली पवित्र डुबकी के साथ संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

28
12 किलोमीटर क्षेत्र में तैयार किए गए स्नान घाट
Image Credit : social media

12 किलोमीटर क्षेत्र में तैयार किए गए स्नान घाट

महाकुंभ-2025 के आयोजन को सुचारू और भव्य बनाने के लिए संगम नोज समेत करीब 12 किलोमीटर क्षेत्र में स्नान घाट तैयार किए गए हैं। संगम तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

38
भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक
Image Credit : social media

भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक

संगम तट पर श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ ने पहली पवित्र डुबकी लगाकर इस अद्वितीय आयोजन की शुरुआत की। आस्था, भक्ति और ऊर्जा से परिपूर्ण इस दृश्य ने भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक पेश की।

48
मकर संक्रांति पर होगी पुष्प वर्षा
Image Credit : social media

मकर संक्रांति पर होगी पुष्प वर्षा

2025 में मकर संक्रांति पर होने वाले अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया है।

58
वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित
Image Credit : social media

वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

भक्तों की सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महाकुंभ क्षेत्र में वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। श्रद्धालु 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर संगम तट तक पहुंच रहे हैं और पवित्र स्नान का लाभ उठा रहे हैं।

68
मकर संक्रांति पर होगी पुष्प वर्षा
Image Credit : social media

मकर संक्रांति पर होगी पुष्प वर्षा

2025 में मकर संक्रांति पर होने वाले अमृत स्नान के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष आयोजन किया गया है।

78
45 दिन चलेगा मेला
Image Credit : social media

45 दिन चलेगा मेला

महाकुंभ-2025, जो लगभग 45 दिनों तक चलेगा, विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है। इस महापर्व में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

88
आस्था और समर्पण का संगम
Image Credit : social media

आस्था और समर्पण का संगम

इस अद्भुत नजारे में आस्था और समर्पण का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।

Swati Kumari
About the Author
Swati Kumari
स्वाति कुमारी मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। इन्होंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। 2022 से अपने करियर की शुरुआत करते हुए इन्होंने अपराध, राजनीति, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर रिपोर्टिंग में अपनी दक्षता दिखाई है। न्यूज़रूम के बाहर, उन्हें यात्रा करना, नई संस्कृतियों का अनुभव करना और आम लोगों से अपने लेखन के लिए प्रेरणा पाना पसंद है। एशियानेट न्यूज हिंदी से पहले ये पत्रिका डिजिटल में काम कर चुकी हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories