01:07 PM (IST) Jan 29

अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे संत

मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर संत पहुंच रहे हैं। इस बार संत छोटे-छोटे जुलूसों के साथ आ रहे हैं। भगदड़ के चलते बड़े जुलूस नहीं निकाले गए हैं।

 

11:56 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ भगदड़: नरेंद्र मोदी ने व्यक्त की संवेदना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ मेला में मची भगदड़ में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है।

 

Scroll to load tweet…

 

10:48 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: योगी आदित्यनाथ बोले- बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में घायल हुए श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश में कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। प्रधानमंत्री अब तक चार बार स्थिति का जायजा ले चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार स्थिति की रिपोर्ट ले रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पूरे कुंभ क्षेत्र में घाट बनाए गए हैं, श्रद्धालुओं को सिर्फ संगम नोज की ओर जाने की जरूरत नहीं है।

 

Scroll to load tweet…

 

09:46 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ मेला 2025: कई ट्रेनें डायवर्ट, स्पेशल ट्रेनें रद्द

महाकुंभ मेला 2025 में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने प्रयागराज आ रही कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। कुंभ मेला के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए रद्द किया गया है।

 

09:43 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ मेला: हेलीकॉप्टर से रखी जा रही नजर

महाकुंभ मेला 2025 में भगदड़ मचने के बाद भीड़ पर नजर रखने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। हेलीकॉप्टर के नोज पर कैमरा लगाया गया है। इसका लाइव फुटेज कंट्रोल रूम तक जाता है।

 

Scroll to load tweet…

 

08:58 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: नरेंद्र मोदी लगातार रख रहे स्थिति पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महाकुंभ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने भगदड़ मचने के बात तीसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। पीएम ने स्थिति सामान्य करने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

 

08:09 AM (IST) Jan 29

महा कुंभ 2025: योगी आदित्यनाथ ने की अपील- न जाएं संगम नोज की ओर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेला आए श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाट पर ही स्नान करें। संगम नोज की ओर जाने की कोशिश नहीं करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उनका सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

 

Scroll to load tweet…

 

 

08:03 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: भीड़ छटने पर अखाड़े करेंगे अमृत स्नान

महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ के बाद सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को रद्द करने का फैसला किया था। अब इसमें बदलाव किया गया है। अखाड़ा परिषद ने अपना निर्णय बदला है। कुछ देर में अखाड़े अमृत स्नान कर सकते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा है कि भीड़ छटने और प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए जाने के बाद अखाड़े अमृत स्नान करेंगे। इसके लिए छोटे जुलूस निकाले जाएंगे।

 

07:47 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ मेला: अमित शाह ने योगी आदित्यनाथ से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ मेले में मची भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने उन्हें केंद्र की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

 

06:24 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम से की बात

महाकुंभ 2025 में भगदड़ मचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। पीएम ने भगदड़ को लेकर जानकारी ली है और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। 

 

06:08 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी बोले- अब बसंत पंचमी को करेंगे अमृत स्नान

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि भगदड़ के चलते सभी अखाड़ों ने निर्णय लिया है कि आज अमृत स्नान नहीं करेंगे। हमलोग अब बसंत पंचमी को अमृत स्नान करेंगे। भीड़ बहुत है। भगदड़ मची है। अखाड़े निकलते तो लोग देखने के लिए जुटते। इससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी। इसके चलते हमने अमृत स्नान नहीं करने का फैसला किया है।

 

05:47 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025 में भगदड़ से 14 लोगों की मौत

महाकुंभ 2025 में भगदड़ से करीब 14 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। प्रशासन द्वारा अभी इसकी पुष्टी नहीं की गई है। कितने लोग घायल हुए हैं इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 

05:33 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान किया रद्द

महाकुंभ 2025 में भगदड़ मचने के चलते अमृत स्नान नहीं होगा। सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान रद्द कर दिया है।

 

05:29 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: अस्पताल के पास जुटी भीड़

महाकुंभ 2025 में भगदड़ मचने के बाद बहुत से लोग अपने परिजनों से बिछड़ गए हैं। घायलों का इलाज महाकुंभ सेक्टर 2 के अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के बाहर भीड़ जुटी है।

05:24 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: प्रयागराज में लोगों की एंट्री बंद

महाकुंभ 2025 में मची भगदड़ के चलते NSG कमांडो ने मोर्चा संभाल लिया है। संगम नोज क्षेत्र को सील किया गया है। यहां सिर्फ साधु संत स्नान कर सकते हैं। अखाड़ों ने फिलहाल शाही स्नान स्थगित कर दिया है। मौके पर हालात सामान्य, लेकिन भीड़ ज्यादा है। प्रयागराज में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई है। सीमा वाले सभी जिलों में पुलिस बल को श्रद्धालुओं को रोकने के लिए मुस्तैद कर दिया गया है।

05:05 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: भगदड़ के चलते शाही स्नान रुका

महाकुंभ 2025 में भगदड़ के चलते शाही स्नान रोका गया है। अखाड़ों ने सुबह का अमृत स्नान फिलहाल स्थगित किया है। जो आखाड़े अमृत स्नान के लिए निकल गए थे वे लौट रहे हैं।

 

05:01 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा बोलीं- घायलों का चल रहा इलाज

महाकुंभ में भगदड़ पर विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा, "त्रिवेणी संगम नोज पर कुछ बैरियर टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। इसके चलते कुछ लोग घायल हुए हैं। उनका अभी इलाज चल रहा है। अभी कोई ऐसी गंभीर स्थिति नहीं है। सबका इलाज चल रहा है। अभी किसी की मौत की खबर नहीं है। सभी का इलाज चल रहा है।"

 

04:43 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: पोल नंबर 11 और 17 के पास मची भगदड़

महाकुंभ मेला में भगदड़ जैसी स्थिति पोल नंबर 11 और 17 के बीच हुई। यह संगम नोज के पास है। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए 10 करोड़ से अधिक लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिस तैनाती के बावजूद भगदड़ मच गई।

 

04:41 AM (IST) Jan 29

महाकुंभ 2025: मौनी अमावस्या पर भीड़ बढ़ी

महाकुंभ 2025 में आज मौनी अमावस्या के अवसर पर शाही स्नान है। इसके चलते जन सैलाब उमड़ पड़ा है। भीड़ बढ़ने के चलते मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे भगदड़ मच गई। इसके चलते 7 लोग घायल हुए हैं। उन्हें एम्बुलेंस की मदद से कुंभ सेक्टर 2 के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।