सार

Mamta Kulkarni On Bollywood: 90 के दशक की स्टार ममता कुलकर्णी ने अपने 23 साल के कठिन तपस्या के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में वापसी की संभावना पर बात की। 

Mamta Kulkarni On Bollywood: 90 के दशक में कई सुपरस्टार्स के साथ हिट फिल्में देने वाली ममता कुलकर्णी ने ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर संन्यास का मार्ग अपना लिया है। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने को लेकर चर्चा में थीं, और अब उनके इस पद से हटाए जाने की खबरें भी जोर पकड़ रही हैं।

फिल्मों में वापस लौट जाएंगी ममता कुलकर्णी?

ममता कुलकर्णी टीवी शो ‘आप की अदालत’ में पहुंचीं थी। इस दौरान एंकर रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि क्या फेम मिलने के बाद आप फिर से फिल्मों में लौट जाएंगी। इस पर ममता ने कहा कि जिसे ब्रह्म ज्ञान का पूर्ण ज्ञान होता है वह कभी ऐसा नहीं करता। घी को आप कभी दूध नहीं बना सकते। मैं अब 23 साल की घी हो गई हूं। शायद मैं दो या तीन साल की होती तो फिर से फिल्मों की तरफ रुख करती। उन्होंने कहा कि 23 सालों में बहुत कठिन तप किया है। मैंने तीन महीने तक अन्न त्याग कर दिया था और हठयोग को पालन करके आदिशक्ति को सामने आने के लिए विवश कर दिया था।

यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर कैसे करें देवी सरस्वती की आरती? जानें पूरी विधि

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का फैसला

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास लेकर आध्यात्मिक मार्ग अपनाने का फैसला किया था। 90 के दशक में सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं ममता का नाम ड्रग माफिया से जुड़े विवादों में भी आ चुका है। हाल ही में उन्होंने महाकुंभ में किन्नर अखाड़े में संन्यास ग्रहण किया, जिसके बाद उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई। हालांकि, यह फैसला विवादों में घिर गया और उनकी नियुक्ति को लेकर कई सवाल उठने लगे।