- Home
- States
- Uttar Pradesh
- महाकुंभ 2025: संगम पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास, 10 अनदेखी तस्वीरें
महाकुंभ 2025: संगम पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने रचा इतिहास, 10 अनदेखी तस्वीरें
महाकुंभ 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली वह दूसरी राष्ट्रपति बनीं। देखें 10 आकर्षक फोटो।
- FB
- TW
- Linkdin
)
महाकुंभ 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रयागराज के संगम में आस्था की डुबकी लगाई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली वह दूसरी राष्ट्रपति बनीं। देखें 10 आकर्षक फोटो।
राष्ट्रपति का दौरा इतिहास के पन्नों में हुआ दर्ज
महाकुंभ नगर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। यह ऐतिहासिक पल इसलिए भी खास है क्योंकि वह डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद महाकुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति बनी हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू का आध्यात्मिक सफर
राष्ट्रपति मुर्मू का यह आध्यात्मिक सफर न केवल भारतीय संस्कृति की गहराइयों को दर्शाता है, बल्कि महाकुंभ के महत्व को भी और अधिक मजबूत करता है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सोमवार को संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद सूर्य देव को जल देकर प्रणाम किया। स्नान के बाद उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना भी की।
ऐसे हुआ राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत
राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरीं, जहां से उन्हें कार द्वारा अरैल घाट ले जाया गया।
भव्य रही राष्ट्रपति मुर्मू की संगम यात्रा
संगम तक की उनकी यात्रा और भी भव्य रही क्योंकि वे क्रूज के जरिए संगम तट पर पहुंची, जहां वे श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पवित्र स्नान किया और फिर पूजन अर्चन किया।
महाकुंभ में स्नान करने वाली दूसरी राष्ट्रपति
भारतीय इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है क्योंकि इससे पहले केवल डॉ. राजेंद्र प्रसाद (भारत के पहले राष्ट्रपति) ने महाकुंभ में स्नान किया था। अब द्रौपदी मुर्मू इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।
राष्ट्रपति का धार्मिक यात्रा कार्यक्रम
संगम स्नान के बाद राष्ट्रपति मुर्मू अक्षयवट के दर्शन किया। अक्षयवट को हिंदू धर्म में अमरता का प्रतीक माना जाता है और इसकी महिमा अनेक पुराणों में भी वर्णित है।
अक्षयवट और लेटे हनुमान जी का किया दर्शन
इसके बाद राष्ट्रपति प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना किया। यह मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और माना जाता है कि यहां दर्शन करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।
शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में कुल 8 घंटे से अधिक समय बिताएंगी। अपने धार्मिक कार्यक्रमों के बाद वह शाम को करीब 5:45 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। महाकुंभ 2025 में राष्ट्रपति मुर्मू की यह यात्रा ऐतिहासिक होगी, जो भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिकता का जीवंत प्रमाण है।