महाकुंभ में शुक्रवार 14 फरवरी को शाम छह बजे तक 92.84 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी संगम में लगाई है। यहां करीब 2 लाख कल्पवासियों और 90.84 लाख श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को स्नान किया है। महाकुंभ में अबतक 50 करोड़ से अधिक लोग नहा चुके हैं। कुंभ स्नान का यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
- Home
- States
- Uttar Pradesh
- Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ ने बनाया रिकॉर्ड, 50 करोड़ से अधिक लोग संगम में लगा चुके डुबकी, राहुल गांधी भी आएंगे प्रयागराज
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ ने बनाया रिकॉर्ड, 50 करोड़ से अधिक लोग संगम में लगा चुके डुबकी, राहुल गांधी भी आएंगे प्रयागराज
;Resize=(380,220))
Mahakumbh 2025 Live Updates:महाकुंभ 2025 में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शुक्रवार को गंगा में एक साथ 500 लोग गंगा की सफाई कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। महाकुंभ के लाइव अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें https://hindi.asianetnews.com/ से।
- FB
- TW
- Linkdin
महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों की संख्या 50 करोड़ पार
Mahakumbh 2025 Live Updates: राहुल गांधी भी करेंगे पुण्य स्नान
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी पुण्य की डुबकी लगाएंगे। प्रियंका गांधी भी पुण्य स्नान करेंगी।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पत्नी और बेटी संग लगाई आस्था की डुबकी
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणनवीस ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ उनकी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा भी थीं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: जो धर्म का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता-सांसद रेखा शर्मा
महाकुंभ 2025 को लेकर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि कि लोगों की आस्था हिंदू धर्म में बढ़ती हुई दिख रही है। महाकुंभ में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। जहां हिंदू धर्म की बात होती है, विपक्ष बौखला उठता है। उन्होंने कहा कि, ''जो धर्म का नहीं हुआ, वह किसी का नहीं हो सकता''
Mahakumbh 2025 Live Updates: स्वच्छता के वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ बढ़ा महाकुम्भ
महाकुंभ 2025 में आज यानी शुक्रवार के दिन 300 स्वच्छताकर्मियों ने एक साथ 3 अलग-अलग घाटों पर सफाई अभियान चलाया। यह अभियान सेक्टर-4 में राम घाट, सेक्टर 7 में भरद्वाज घाट के अलावा सेक्टर 9 में गंगेश्वर घाट पर चलाया गया। इस पूरे प्रॉसेस की वीडियोग्राफी कराई गई है। एमएनआईटी के प्रोफेसर्स और इनवायरमेंटलिस्ट की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अब वीडियोग्राफी वेरीफाई करने के बाद रिकॉर्ड की घोषणा करेगा।
Mahakumbh 2025 Live Updates: प्लास्टिक की बोतलें रिसाइकिल कर की जाएंगी यूज, जल कलश में 20 हजार से ज्यादा जुटाई गईं
अरैल घाट सेक्टर 24 निषाद राज मार्ग में जल कलश की स्थापना की गई है। उसमें कुम्भ क्षेत्र में यूज की गई पानी की बोतलों को इकठ्ठा किया गया है। जिन्हें रिसाइकिल कर यूज में लाया जायेगा। इस अभियान के दौरान 20,000 से ज्यादा प्लास्टिक की बोतलें इकट्ठा की गई हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: शनिवार और रविवार को सुबह से शाम तक वाहनों की नो एंट्री
महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा है कि महाकुंभ में आज दोपहर 1 बजे तक लगभग 55 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। आज भी यहां काफी श्रद्धालुओं की भीड़ है। पूरे मेला एरिया में ट्रैफिक जाम की कोई कंप्लेन नहीं है। वीकेंड में विशेष तैनाती की गई है। शनिवार और रविवार को सुबह से शाम तक वाहन निषिद्ध क्षेत्र रहेगा। सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेज के व्हीकल को ही अनुमति दी जाएगी।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में बना महारिकॉर्ड, अब तक कुल 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान
आज यानी शुक्रवार को महाकुंभ में 73 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया और अब तक कुल 49 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। यह एक महारिकॉर्ड है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: शहर फिर जाम की चपेट में
प्रयागराज शहर एक बार फिर जाम की चपेट में है। बालसन, एएन झा मार्ग, नया यमुना ब्रिज से लेकर नैनी तक ढाई घंटे से जाम लगा हुआ है। यमुना ब्रिज पार करने में 2 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है, जबकि यह ब्रिज सिर्फ डेढ़ किलोमीटर लंबा है।
DGP प्रशांत कुमार की जनता से अपील—किसी भी पोस्ट को शेयर करने से पहले सत्यता की पुष्टि करें
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले, उसकी सत्यता की पुष्टि करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Mahakumbh 2025 Live Updates:महाकुम्भ के लिए यूपी पुलिस ने अपनाई है स्पेशल स्ट्रेटजी
यूपी पुलिस ने महाकुंभ की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए साइबर पेट्रोलिंग की व्यापक स्ट्रेटजी तैयार की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके तहत भ्रामक पोस्ट का तुंरत खंडन करने के अलावा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस काम में सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का भी सहयोग लिया जा रहा है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर रख रही 24X7 पैनी नजर
यूपी पुलिस सोशल मीडिया पर 24X7 पैनी नजर रख रही है। मिस्र की घटना को महाकुंभ 2025 से जोड़ने पर 7 सोशल मीडिया अकाउंट्स और बिहार की घटना को महाकुंभ से जोड़कर 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: अब तक 54 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, यूपी पुलिस महाकुंभ 2025 को बदनाम करने का प्रयास करने वालों से सख्ती बरत रही है। अब तक फर्जी और भ्रामक पोस्ट के जरिए अफवाह फैलाने वाले 54 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में आएं 5.1 मिलियन से ज्यादा तीर्थयात्री
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवारको दोपहर 12 बजे तक महाकुंभ में लगभग 5.3 मिलियन लोगों ने पवित्र त्रिवेणी संगम (गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती का संगम) में डुबकी लगाई।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ से यूपी की इकोनॉमी में 3 लाख करोड़ की बढ़ोत्तरी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब 50-55 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के महाकुंभ में जुड़ेंगे तो यूपी को इकोनॉमी को कितना फायदा होगा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाकुंभ के जरिए यूपी की इकोनॉमी में 3 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में स्ट्रीट स्वीपिंग में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में कल स्ट्रीट स्वीपिंग में एक विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। प्रयागराज में 15000 सफाई कर्मचारी एक साथ सड़कों की सफाई करेंगे। OSD कुंभ आकांक्षा राणा ने कहा कि आज महाकुंभ में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा रहा है, जहां 300 सफाई कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नदी की सफाई की जा रही है। इन कामों के जरिए हम अपनी नदियों और जल निकायों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक संदेश देना चाहते हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: संगम पर सफाई में जुटे हैं सफाईकर्मी
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में संगम घाट पर सफाईकर्मी घाटों की सफाई कर रहे हैं।
Mahakumbh 2025 Live Updates: सर्वानंद सोनोवाल और पंकज चौधरी पहुंचेंगे संगम
महाकुंभ 2025 में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी आज संगम नोज पर पहुंचकर स्नान करेंगे।
Mahakumbh 2025 Live Updates: भीड़ होने की स्थिति में अधिकारियों को बनाया जाएगा जवाबदेह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
Mahakumbh 2025 Live Updates: महाकुंभ में ट्रैफिक अरेंजमेंट को लेकर सीएम योगी सख्त
महाकुंभ 2025 में सीएम योगी आदित्यनाथ ट्रैफिक अरेंजमेंट को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने महाकुंभ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।