- Home
- States
- Uttar Pradesh
- 10 तस्वीरों में देखें: महाकुंभ 2025 के आखिरी महाशिवरात्रि पर्व स्नान का भव्य नजारा!
10 तस्वीरों में देखें: महाकुंभ 2025 के आखिरी महाशिवरात्रि पर्व स्नान का भव्य नजारा!
Mahakumbh Mahashivratri Snan: महाशिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। 65 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु अब तक महाकुंभ में पुण्य लाभ ले चुके हैं। नेपाल समेत कई देशों से श्रद्धालु आए हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
महाशिवरात्रि पर संगम में आस्था की डुबकी
महाशिवरात्रि लगते ही ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
65 करोड़ श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान
महाकुंभ 2025 में अब तक 65 करोड़ श्रद्धालु पुण्य लाभ ले चुके हैं। महाशिवरात्रि पर यह संख्या 67 करोड़ तक पहुंच सकती है।
नेपाल से पहुंचे श्रद्धालु
पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भी संगम में डुबकी लगाई और भगवान शिव की आराधना की।
फूलों की वर्षा से स्वागत
महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर संगम तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई।
शिव भक्ति में डूबे श्रद्धालु
महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों और साधु-संतों ने भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की।
योगी सरकार का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि महाकुंभ में दुनिया भर के हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग आए हैं।
शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, वाहनों की नो-एंट्री कर दी गई है।
भगवामय हुआ संगम का तट
महाशिवरात्रि पर स्नान के दौरान, युवाओ में आस्था का अलग ही रूप देखने मिला! इस तस्वीर में देखा जा सकता है, कैसे हाथ में श्री राम का भगवा झंडा लिए युवा, संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
विदेशों से भी उमड़ा जनसैलाब
मेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से श्रद्धालु महाकुंभ में शामिल होने आए हैं।
महाकुंभ 2025 का समापन
45 दिनों तक चले आस्था के महासंगम का समापन महाशिवरात्रि स्नान के साथ हो रहा है, अगला महाकुंभ 2037 में होगा।