sawan somvar traffic plan: सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। भारी वाहनों पर प्रतिबंध और रूट डायवर्जन की पूरी जानकारी यहां देखें।
kanwar yatra traffic diversions: सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का पावन उत्सव भी आरंभ हो जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु ब्रजघाट, हरिद्वार और गंगोत्री जैसे स्थानों से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है, ताकि न तो आम लोगों को असुविधा हो और न ही किसी दुर्घटना की आशंका रहे।
सप्ताहांत पर भारी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध
एसपी अमित कुमार आनंद ने जानकारी दी कि सावन के दौरान हर शुक्रवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक भारी वाहनों जैसे रोडवेज, प्राइवेट बसें, डंपर और ट्रक के संचालन पर रोक रहेगी। इसके साथ ही हर रविवार सुबह 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक हल्के वाहन जैसे कार, जीप, पिकअप आदि की आवाजाही पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इस बार चार सोमवार और एक शिवरात्रि
इस बार सावन में चार सोमवार और एक शिवरात्रि पड़ रही है। इसके मद्देनज़र बरेली, संभल, चंदौसी, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जैसे जिलों से बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल भरकर जलाभिषेक के लिए निकलेंगे। यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की तारीखें और रूट पहले से घोषित कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: UP Monsoon 2025: 29 जून से 2 जुलाई तक भारी बारिश का ट्रिपल खतरा, देखें अलर्ट लिस्ट
ये रहेंगे ट्रैफिक डायवर्जन के दिन
तिथि | सोमवार/शिवरात्रि | डायवर्जन अवधि |
14 जुलाई | पहला सोमवार | 11-17 जुलाई |
21 जुलाई | दूसरा सोमवार + शिवरात्रि | 18-23 जुलाई |
28 जुलाई | तीसरा सोमवार | 25-28 जुलाई |
4 अगस्त | चौथा सोमवार | 1-4 अगस्त |
बरेली, मुरादाबाद, रामपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन ऐसे जाएं
- बरेली से दिल्ली: आंवला - शाहबाद - बिलारी - चंदौसी - बबराला - डिबाई - नरौरा - बुलंदशहर - दिल्ली
- रामपुर से दिल्ली: शाहबाद - बिलारी - चंदौसी - बबराला - नरौरा - दिल्ली
- मुरादाबाद से दिल्ली: संभल - बबराला - नरौरा - डिबाई - बुलंदशहर - सिकंद्राबाद - गाजियाबाद - दिल्ली
मेरठ, बिजनौर, हसनपुर जैसे रूट पर भी बदलाव
- मुरादाबाद से मेरठ: टीएमयू - अगवानपुर बाइपास - छजलैट - नूरपुर - बिजनौर - मीरापुर - मवाना - मेरठ
- चांदपुर से दिल्ली: बिजनौर के जलीलपुर - गंगा पुल - हस्तिनापुर - मेरठ - दिल्ली
- हसनपुर से दिल्ली: संभल - बहजोई - बबराला - नरौरा - डिबाई - बुलंदशहर - दिल्ली
- अमरोहा से दिल्ली: शिवाला कलां - नूरपुर - बिजनौर - मेरठ - मवाना - दिल्ली
गजरौला और मेरठ से बरेली-लखनऊ कैसे जाएं?
- गजरौला चौपला से दिल्ली: हसनपुर - रहरा - गवां - अनूपशहर - बुलंदशहर - दिल्ली
- दिल्ली से बरेली/लखनऊ: लालकुआं - दादरी - बुलंदशहर - डिबाई - नरौरा - गुन्नौर - सहसवान - बदायूं - बरेली
- मेरठ से बरेली: बिजनौर - धामपुर - स्यौहारा - कांठ - मुरादाबाद - बरेली
पुलिस की अपील: नियमों का करें पालन, रखें सहयोग
पुलिस प्रशासन ने आमजन और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी किए गए डायवर्जन प्लान का पूरी तरह पालन करें। इससे न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आम जनता की सुविधा भी सुनिश्चित हो सकेगी। कांवड़ यात्रा के दौरान संयम, सहयोग और अनुशासन ही सबसे बड़ा योगदान होगा।
यह भी पढ़ें: अब किसानों को मिलेंगे ड्रोन और हार्वेस्टर पर भारी अनुदान, जानिए कैसे करें आवेदन