सार

Women's Day 2025: महिला दिवस पर ASI का तोहफा। 8 मार्च को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में मिलेगी फ्री एंट्री। 

Women's Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने शहर आने वाले पर्यटकों को एक खास तोहफा दिया है। 8 मार्च को एएसआई ने संरक्षित सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए फ्री एंट्री की घोषणा की है। इस पहल के तहत, शनिवार 8 मार्च को शहर के सभी प्रमुख स्मारकों में पर्यटक बिना किसी शुल्क के प्रवेश कर सकेंगे।

सुबह से शाम तक फ्री एंट्री

महिला दिवस के अवसर पर, पर्यटकों को सुबह से शाम तक ताजमहल, आगरा किला, मेहताब बाग, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा और अन्य स्मारकों में फ्री एंट्री का लाभ मिलेगा। यह एक शानदार अवसर है, जब पर्यटक इन ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद बिना किसी शुल्क के ले सकते हैं।

यह भी पढे़ं: International Women Day: महिला सशक्तिकरण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, जानें 8 साल में क्या-क्या हुआ?

मुख्य गुंबद के लिए अलग से लेना पड़ेगा टिकट

हालांकि, ताजमहल के मुख्य गुंबद तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को 200 रुपये की टिकट लेनी होगी, जो सामान्य दिनों की तरह ही होगी। लेकिन अगर आप केवल ताजमहल के परिसर में ही घूमने का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको पूरी तरह से फ्री एंट्री मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पर्यटकों के लिए ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और आगरा के अन्य प्रमुख स्मारकों में फ्री एंट्री की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही इन सभी स्मारकों पर टिकट विंडो भी बंद रहेंगी, जिससे पर्यटकों को आसानी से प्रवेश मिल सके।