- Home
- States
- Uttar Pradesh
- PHOTOS: दीपों से जगमगाया सरयू घाट-हरि की पैड़ी, अयोध्या समेत पूरे देश में मन रही दिवाली
PHOTOS: दीपों से जगमगाया सरयू घाट-हरि की पैड़ी, अयोध्या समेत पूरे देश में मन रही दिवाली
22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। PM मोदी ने गर्भगृह में 84 सेकेंड के विशेष मुहूर्त में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की। रात होते ही अयोध्या में सरयू किनारे हरि की पैड़ी पर दीप जलाए जा रहे हैं। पूरी अयोध्या दीपों से रोशन हो चुकी है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रात होते ही पूरी अयोध्या नगरी में दिवाली मनाई जा रही है।
अयोध्या के सरयू घाट, हरि की पैड़ी में दीप जलाए जा रहे हैं। सरयू किनारे सभी घाट जगमग हो चुके हैं।
पूरी अयोध्या नगरी रोशनी से जगमग हो चुकी है। सरयू घाट के अलावा लोगों ने अपने-अपने घरों में दीप ज्योति जलाई है।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर अयोध्या समेत पूरे देश में दिवाली-सा माहौल है। शहरों में आतिशबाजी की जा रही है। जगह-जगह भंडारे हो रहे हैं।
राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने के लिए सरयू घाट पर कुछ इस तरह दीप जलाए गए।
सरयू के दोनों किनारों पर दीप जलाए गए हैं। इसके साथ ही रामधुन और आरती भी हो रही है।
सरयू घाट के साथ ही पूरी अयोध्या नगरी ऐसे जगमगा रही है, जैसे दिवाली का उत्सव मनाया जा रहा हो।
अयोध्या समेत पूरे देश में जगह-जगह महाआरती का आयोजन किया गया है। भगवान राम की झांकी निकालने के साथ ही भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं।