MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • काशी में मां गंगा की गोद में तारों से भरा आसमान उतर आया, भारतीय परंपरा का अद्भुत नजारा देख सभी बोल पड़े: अलौकिक...अद्भुत...

काशी में मां गंगा की गोद में तारों से भरा आसमान उतर आया, भारतीय परंपरा का अद्भुत नजारा देख सभी बोल पड़े: अलौकिक...अद्भुत...

Dev Deepawali in Varanasi: काशी के अर्धचंद्राकार घाटों पर जब दीपों की माला पहने हुए मां गंगा का श्रृंगार हुआ तो अद्भुत छठा बिखरी। ऐसा लगा कि आसमां से तारे जमीन पर उतर आए हैं। इस अलौकिक दृश्य को देखने बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी मेहमान पहुंचे। 

Dheerendra Gopal | Updated : Nov 27 2023, 09:06 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

ये नजारा 27 नवंबर (सोमवार) को दिखा। मान्यता है कि खुद भगवान देव दीपावली मनाने स्वर्ग से काशी के घाटों पर उतरते हैं। काशी में 21 लाख दीपों से घाटों को रोशन किया गया। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने थे। देव दीपावली पर लाखों पर्यटक पहुंचे और इस अद्भुत दृश्य के गवाह बने।

विश्वविख्यात काशी की देव दीपावली का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट से किया। यहां मुख्यमंत्री 70 देशों के राजदूत और विदेशी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पहला दीप जलाया। इसके बाद बाकी घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन शुरू हुआ।

211
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों की श्रृंखला पर इस साल 12 लाख से अधिक दीपों को प्रज्जवलित किया गया। पूरी काशी में 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर प्रज्जवलित किया। गंगा पार रेत पर भी दीपक रोशन किए गए।

311
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

काशी के घाटों की इस अद्भुत दृश्य को देखने देश विदेश से पर्यटक काशी पहुंचे हैं। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद हुई है। देव दीपावली पर होटल, गेस्ट हाउस, नाव, बजड़ा, बोट व क्रूज़ लगभग पहले से बुक व फुल हो गए थे।

411
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

योगी सरकार ने चेत सिंह घाट पर लेजर शो कराया। काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी लेज़र शो के माध्यम से जीवंत हुई। पर्यटक गंगा पार रेत पर शिव के भजनों के साथ क्रैकर्स शो का भी आनंद लिया।

511
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर को विशाखापट्टनम के एक भक्त द्वारा 11 टन फूलों से सजाया गया है। गंगा द्वार पर लेज़र शो के माध्यम से श्री काशी विश्वनाथ धाम पर आधारित काशी का महत्व और कॉरिडोर के निर्माण संबंधित जानकारी लेज़र शो के माध्यम से दिखाई गई।

611
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

विश्वविख्यात देवदीपावली पर साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत काशी आए। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स और परिजन भी देव दीपावली का दिव्य नजारा देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनका स्वागत किया। 

711
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बने। मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट पहुंचना शुरू हो गए। यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारा देखा। भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत किया गया। विदेशी मेहमान लेज़र और क्रैकर शो का भी लुफ्त उठाया। क्रूज़ पर मेहमान बनारसी खानपान और कुल्हड़ वाली चाय की भी चुस्की ली।

811
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रवाद व सामाजिकता की भी झलक देव दीपावली में दिखी। दशाश्वमेध घाट की आरती रामलला को समर्पित थी। यहां रामलला व राम मंदिर की झलक मिली। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा अमर जवान ज्योति की अनुकृति को अंतिम रूप दिया गया है। भारत के अमर वीर योद्धाओं को 'भगीरथ शौर्य सम्मान' से सम्मानित भी किया जाता है। 21 अर्चक व 51 देव कन्याएं रिद्धि सिद्धि के रूप में दशाश्वमेध घाट पर महाआरती किया, जो नारी शक्ति का भी संदेश दिया।

911
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा पर देवताओं की दीपावली होती है। ऐसी मान्यता है कि इस पर्व को मनाने के लिए देवता स्वर्ग से काशी के पावन गंगा घाटों पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और महाआरती में शामिल श्रद्धालुओं के मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। ये पर्व काशी की प्राचीन संस्कृति का खास अंग है।

1011
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

देव दीपावली का वर्णन शिव पुराण में मिलता है कि जब कार्तिक मास में त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने देवताओं पर अत्याचार शुरू किया और उनको मारने लगा तब भगवान विष्णु ने इस क्रूर राक्षस का वध इसी दिन किया था और देवताओं ने दीपावली मनाई थी। वहीं ऐसी भी मान्यता है कि काशी नरेश ने अपने शहीद सैनिकों के लिए घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन की प्रथा शुरू की थी। घाटों पर गंगा की महाआरती में लोग मानों आस्था के समुंद्र में गोते लगाते हैं। पंच गंगा घाट से शुरू हुई देव दीपावली का दीप आज काशी के सभी घाटों पर जगमगाने लगी है।

1111
Asianet Image
Image Credit : Asianet News

कार्तिक मास के इस दिन दीप दान करने से पूर्वजों को तो मुक्ति मिलती है और साथ में ही दीपदान करने वाले श्रद्धालु को भी मोक्ष का मार्ग मिलता है। कार्तिक मास को भगवान विष्णु की आराधना का माना जाता है, लेकिन भगवान शिव को विष्णु और मां गंगा अति प्रिय हैं। काशी शिव की नगरी कहलाती है, इसलिए इस महाआरती के दिन लाखों श्रद्धालु इस अलौकिक पल का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories