- Home
- States
- Uttar Pradesh
- Ayodhya Deepotsav: 10 PHOTO में देखें दिवाली से पहले प्रभु राम के स्वागत के लिए कैसे जगमग हुई अयोध्या
Ayodhya Deepotsav: 10 PHOTO में देखें दिवाली से पहले प्रभु राम के स्वागत के लिए कैसे जगमग हुई अयोध्या
Deepotsav in Ayodhya: छोटी दिवाली की रात अयोध्या नगरी दीपों से जगमग हो उठी। इस दौरान सरयू नदी के किनारे लेजर शो के साथ 56 घाटों पर 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए गए। इन दीयों के जमगगाने के साथ ही राम नगरी का नाम गिनीज रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

सरयू के 56 घाटों पर जगमगाते दीये
अयोध्या में रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत सरयू नदी के किनारे लेजर शो के साथ 56 घाटों पर जगमगाते 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीपक।
दीपोत्सव पर बने 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
अयोध्या में दीपोत्सव 2025 के दौरान दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बने। पहला एक ही जगह पर दीपोत्सव के जरिये 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाना और दूसरा 2128 लोगों का एक साथ आरती करना है।
दीवाली से पहले रोशनी में नहाया भव्य राम मंदिर
दिवाली से ठीक पहले अयोध्या स्थित राम मंदिर में विशेष रोशनी की गई। इस दौरान मंदिर रंगीन रोशनी से नहा गया। ये दृश्य बरबस ही लोगों का मन मोह लेता है।
अयोध्या के आसमान में लेजर शो
दीपोत्सव के दौरान अयोध्या के आसमान में लेजर शो के जरिये प्रभु श्रीराम की लीलाओं को भी दिखाया गया।
ड्रोन से लिया गया सरयू घाट के दीपोत्सव का नजारा
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने ड्रोन की मदद से जलते दीयों की गिनती की और इसके बाद इसे वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने की पुष्टि की।
शोभायात्रा में दिखाई गईं भगवान राम से जुड़ी 22 झांकियां
इससे पहले रविवार को दीपोत्सव और छोटी दिवाली के अवसर पर अयोध्या में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 22 झांकियां दिखाई गईं।
झांकी जुलूस में रामायण के 7 कांडों को दर्शाया
झांकी जुलूस में रामायण के सात अध्यायों - बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड के माध्यम से भगवान राम की यात्रा को दर्शाया गया।
योगी ने की सरयू घाट पर आरती
दीपोत्सव से पहले सरयू घाट पर आरती के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
मां सरयू की आरती के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ ने कहा- दिव्य एवं भव्य 'दीपोत्सव-2025' के पावन अवसर पर आज धर्मधरा श्री अयोध्या धाम में मां सरयू की आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
योगी आदित्यनाथ ने की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना
योगी आदित्यनाथ ने अपने X हैंडल पर सरयू आरती की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- मां सरयू सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें - यही मेरी प्रार्थना है। जय मां सरयू!"