Yogi Adityanath Bengal rally: पश्चिम बंगाल के बाराबनी में योगी आदित्यनाथ ने टीएमसी पर जमकर हमला बोला। बीजेपी सरकार बनने पर माफिया पर कार्रवाई और विकास का वादा किया। जानिए रैली की बड़ी बातें और सियासी संदेश।

पश्चिम बंगाल की सियासत इस समय पूरी तरह गरमाई हुई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरकर माहौल को और तेज कर दिया। आसनसोल के बाराबनी में हुई जनसभा में योगी ने सीधे टीएमसी, कांग्रेस और वामपंथियों पर हमला बोला और बीजेपी के पक्ष में वोट मांगते हुए कई बड़े दावे किए।

बाराबनी में योगी की रैली, भारी भीड़ उमड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बाराबनी में भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय के समर्थन में जनसभा की। सभा में लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोग घरों की छतों और पेड़ों पर चढ़कर योगी की एक झलक पाने की कोशिश करते नजर आए। अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीएमसी के गुंडे, माफिया और कुछ मौलाना लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर बंगाल में “डबल इंजन” की बीजेपी सरकार बनती है, तो यही लोग सड़कों पर झाड़ू लगाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में आग का तांडव! देखते ही देखते 500 झुग्गियां खाक, लोगों की आंखों के सामने उजड़ा घर

टीएमसी पर गंभीर आरोप

सीएम योगी ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सैंड, कोल और लैंड माफिया बढ़े हैं, भ्रष्टाचार और कटमनी का सिस्टम बना हुआ है और केंद्र से आने वाला पैसा जनता तक नहीं पहुंचता, उन्होंने दावा किया कि टीएमसी शासन में आम लोगों, खासकर महिलाओं और युवाओं में डर का माहौल है।

“अरिजीत को जिताइए, टीएमसी का सूपड़ा साफ होगा”

योगी ने कहा कि बाराबनी से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत रॉय को जिताने से राज्य में बदलाव की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “डबल स्पीड” से विकास होगा और सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

यूपी मॉडल का जिक्र, कानून-व्यवस्था पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां दंगे, अपराध और माफियाराज था, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा यूपी में अब दंगे और कर्फ्यू नहीं होते, त्योहार शांति से मनाए जाते हैं और माफिया पर सख्त कार्रवाई होती है.

राम मंदिर और धारा 370 का मुद्दा

अपने भाषण में योगी ने Ram Mandir Ayodhya और Article 370 Abrogation का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने वो काम किए, जिन्हें कांग्रेस, सपा और टीएमसी नहीं कर पाईं।

“गोमाता और हिंदुओं की सुरक्षा हमारी गारंटी”

योगी ने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर:

  • गोहत्या पर रोक लगेगी
  • दंगे और अराजकता खत्म होगी
  • हिंदुओं को बांटने की राजनीति नहीं होने दी जाएगी

योगी ने बंगाल को देश की “प्रेरणा भूमि” बताते हुए कहा कि यहां से स्वामी विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान व्यक्तित्व निकले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने बंगाल की इस पहचान को कमजोर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों की टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित