MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • ICSE-ISC Result 2025: 100% पास ST स्टूडेंट्स, फिर भी UP की रैंकिंग चौंकाने वाली!

ICSE-ISC Result 2025: 100% पास ST स्टूडेंट्स, फिर भी UP की रैंकिंग चौंकाने वाली!

ICSE और ISC 2025 में यूपी फिर फिसड्डी! 98% से ज्यादा पास प्रतिशत के बावजूद लखनऊ टॉप 10 में नहीं, लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ST छात्रों ने हासिल किया 100% रिजल्ट! तो क्या यूपी की शिक्षा में कुछ गड़बड़ है? पर्दा उठा चौंक जाएंगे!

2 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : May 01 2025, 07:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
UP फिर फिसड्डी, लड़कियों ने मारी बाजी
Image Credit : Social Media

UP फिर फिसड्डी, लड़कियों ने मारी बाजी

ICSE 2025 result: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने बुधवार को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन इस बार भी निराशाजनक रहा। ICSE में जहां राज्य का पास प्रतिशत 98.40% रहा, वहीं ISC में यह 98.82% था — जो राष्ट्रीय औसत क्रमशः 99.09% और 99.02% से कम है।

27
CISCE 2025 रिजल्ट में लखनऊ अंतिम पायदान पर
Image Credit : Social Media

CISCE 2025 रिजल्ट में लखनऊ अंतिम पायदान पर

CISCE की टॉप-10 राज्यों की सूची में यूपी सबसे नीचे रहा। केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने 99.9% से ऊपर का पास प्रतिशत दर्ज किया, जबकि यूपी पिछड़ गया।

Related Articles

Related image1
सड़क पर दिखे MVI तो सतर्क हो जाइए! अब इन 10 गलतियों पर सीधे कटेगा चालान
Related image2
इश्क़ में मौत की दहलीज तक पहुंचा युवक... फिर कभी नहीं लौटा!
37
CISCE 2025 रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी
Image Credit : Social Media

CISCE 2025 रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

ICSE में यूपी की लड़कियों का पास प्रतिशत 98.84% और लड़कों का 98.05% रहा। ISC में भी लड़कियों ने 99.25% और लड़कों ने 98.47% अंकों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया।

47
रिजर्व कैटेगरी ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
Image Credit : Social Media

रिजर्व कैटेगरी ने भी किया बेहतर प्रदर्शन

SC, ST और OBC छात्रों ने भी बेहतरीन रिजल्ट दिए। ISC में ST छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा, जबकि ICSE में ST छात्रों का 99.55% और OBC का 97.87% परिणाम रहा।

57
UP में कितने स्कूल और छात्र हुए शामिल?
Image Credit : Social Media

UP में कितने स्कूल और छात्र हुए शामिल?

राज्य से ICSE में 457 और ISC में 377 स्कूलों ने हिस्सा लिया। ICSE में यूपी से 49,348 छात्र और ISC में 32,424 छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

67
ICSE और ISC की विविधता
Image Credit : Social Media

ICSE और ISC की विविधता

ICSE परीक्षा 67 विषयों में आयोजित हुई जिसमें 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं थीं। ISC में 47 विषयों में परीक्षा हुई। हालांकि पास प्रतिशत 98% से ऊपर है, लेकिन यह स्पष्ट है कि यूपी को अब शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल स्तरीय सुधारों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

77
टॉप 5 राज्य (कक्षा 10/12 पास प्रतिशत)
Image Credit : Social Media

टॉप 5 राज्य (कक्षा 10/12 पास प्रतिशत)

  1. केरल – 99.94% / 100%
  2. तमिलनाडु – 99.95% / 99.97%
  3. महाराष्ट्र – 99.90% / 99.81%
  4. हरियाणा – 99.81% / 99.90%
  5. कर्नाटक – 99.70% / 99.63%

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved