उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में 22 जनवरी को एक किशोर की शादी हुई। सुहागरात पर पत्नी ने पति को ऐसी बात बताई जिस सुनते ही पति के होश उड़ गए और उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक मामला सामने आया है जहां सुहागरात पर दुल्हन ने अपने पति को ऐसी सच्चाई बताई, जिसे सुनकर पति ने माथा पीट लिया। बदायूं जिले के आलमपुर थाना पुलिस ने गला दबाकर महिला की हत्या के मामले का शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया है। नाबालिग होने के कारण पति को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
हत्या के पीछे की वजह
पुलिस की पूछताछ में पति ने बताया कि उसकी पत्नी ढाई माह की गर्भवती थी। शादी के पहले उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध था और वह दो महीने की प्रेग्नेंट थी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। जब पत्नी ने पहली बार अपने पति को ये बात बताई तो उसे अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद घर में परिवार के लोगों ने तरीके-तरीके की बात करने लगे थे। बुधवार को नीरज ने अपनी पत्नी से बात की। इस बात पर विवाद हो गया। पत्नी इस बात पर अड़ गई कि गर्भ में पल रहा बच्चा उसका है। इस बात से पति का गुस्सा आ गया और उसने पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हरियाणा पुरुष-ओडिशा महिला टीम ने रग्बी सेवेंस में स्वर्ण हैट्रिक किया पूरा
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मृतका के पिता ने पति, ससुर यादराम, सास कांति, जेठ रवि, ननद अंजू, चचिया ससुर लालाराम और दिनेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को पति और सास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। दोनों ने मृतका के गर्भवती होने के शक में हत्या की थी। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।