सार

कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में एक गेस्ट हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दुल्हन ने लड़के से शादी करने से मना कर दिया। यहां शादी की खुशियां चंद सेकंड में हड़कंप में तब्दील हो गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक मामला सामने आया है। यहां शादी की खुशियां चंद सेकंड में हड़कंप में तब्दील हो गया। जयमाला और चढ़ावे की रस्म होने के बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। ये पूरा मामला जपुर थाना क्षेत्र के नीरज गार्डन गेस्ट हाउस का है।

क्या है पूरा मामला?

भोगनीपुर तहसील के ढिचकी गांव निवासी राजेश कटियार ने अपनी बेटी कीर्ति की शादी सिकंदरा तहसील के कोरवा गांव के डॉक्टर राहुल कटियार से तय की थी। दूल्हे के पिता रमेश कटियार ने बताया कि 7 फरवरी को मुगींसापुर स्थित घर पर तिलक समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ था, जिसमें वधू पक्ष ने 9 लाख रुपये नकद और एक सोने की चेन उपहार में दी। रातभर की रस्मों के बाद जब सुबह फेरे (भांवरें) की बारी आई, तो अचानक दुल्हन की तबीयत खराब होने की बात कहकर शादी रोक दी गई। पहले तो दूल्हे पक्ष को लगा कि यह महज एक अस्थायी बाधा है, लेकिन कुछ समय बाद वधू पक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि दुल्हन अब यह शादी नहीं करना चाहती।

दुल्हन का फैसला सुनकर लड़के को लगा झटका

इस फैसले से दूल्हे और उसके परिवार को गहरा झटका लगा। वे समझाने-बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन दुल्हन अपने निर्णय पर अडिग रही। आखिरकार, वर पक्ष को बिना शादी किए ही बारात वापस ले जानी पड़ी। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है, और दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढें: शादी से पहले शख्स ने रख दी ऐसी शर्त, परेशान होकर लड़की ने उठाया कदम

पहले से शादीशुदा थी दुल्हन

8 फरवरी को बारात धूमधाम से नीरजा गार्डन राजपुर पहुंची। वहां गर्मजोशी से स्वागत हुआ और रात 12 बजे जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके बाद चढ़ावे की रस्म में करीब 17 लाख रुपये के गहने और अन्य उपहार चढ़ाए गए। इसके बाद शादी में काफी वक्त लगा।  वर पक्ष ने इसमें देरी करने का कारण पूछा तब दुल्हन ने बताया कि वह अपने जीजा से कोर्ट मैरिज कर चुकी है। ये बात सुनते ही लोग हैरान रह गए। 

राजपुर थाना प्रभारी (एसओ) दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि रात में शादी समारोह में विवाद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां वर-वधू पक्ष के बीच कहासुनी हो रही थी, जिसे शांत कराने की कोशिश की गई। फिलहाल, किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है।