Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • भोजपुरी सिंगर आकांक्षा दुबे सुसाइड: मां ने CM योगी को ऐसा क्या लिख भेजा कि लोग चर्चा करने लगे?

भोजपुरी सिंगर आकांक्षा दुबे सुसाइड: मां ने CM योगी को ऐसा क्या लिख भेजा कि लोग चर्चा करने लगे?

भोजपुर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। इस बीच, आकांक्षा की मां ने सीएम योगी को एक लेटर लिखा है।

3 Min read
Contributor Asianet
Published : Aug 26 2023, 08:48 AM IST | Updated : Aug 26 2023, 10:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Image Credit : @Viral

प्रयागराज. भोजपुर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस एक बार फिर सुर्खियों में है। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार को आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब यह अगले सप्ताह हो सकती है। हालांकि यह मामला फिर से तूल पकड़ रहा है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने वकील सौरभ तिवारी के जरिये CM योगी आदित्यनाथ और होम सेक्रेट्री को एक पत्र लिखकर केस की जांच CBI या CBCID से कराने की मांग की है। 

210
Image Credit : @Viral

यह मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा है। आरोप है कि आकांक्षा की कमाई पर समर सिंह कब्जा कर रहा था, टॉर्चर कर रहा था। 25 अगस्त को समर सिंह की ज़मानत अर्जी पर जस्टिस समीर जैन की कोर्ट में सुनवाई होनी थी।

310
Image Credit : @Viral

वाराणसी के सारनाथ इलाके के एक होटल में गत 26 मार्च को संदिग्ध हालत में आकांक्षा दुबे का शव मिला था। उसके गले में हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।

410
Image Credit : @Viral

आकांक्षा दुबे के परिवार वालों ने सिंगर और प्रोड्यूसर समर सिंह पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। मामले में समर का दोस्त संजय भी आरोपी है, जो जमानत पर बाहर है।

510
Image Credit : @Viral

आकांक्षा सारनाथ के जिस होटल में मिली थी, उसमें दो पुरुष अंडरवियर के साथ ही कुछ अन्य संदिग्ध चीजें भी मिली थीं।

610
Image Credit : @Viral

समर सिंह को गाजियाबाद की चार्म क्रिस्टल सोसाइटी से पकड़ा गया था। वह आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के बाद से ही फरार था।

710
Image Credit : @Viral

पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि आकांक्षा दुबे ने शराब पी हुई थी। हालांकि आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। हालांकि पेट से 20 एमएल का भूरे रंग का लिक्विड टाइप का पदार्थ मिला था।

810
Image Credit : @Viral

भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे मुंबई में बिजनेस करते हैं। उनके तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश किया था।

910
Image Credit : @Viral

भोजपुरी फिल्म 'लायक हूं मैं नालायक नहीं' की शूटिंग के लिए आकांक्षा 23 मार्च को बनारस आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं। यहीं उसने सुसाइड किया था।

यह भी पढ़ें-मधुमिता शुक्ला मर्डर:क्यों जेल से छोड़ा जा रहा Killer पूर्व मंत्री?

1010
Image Credit : @Viral

सुसाइ्ड से एक दिन पहले यानी 25 मार्च को आकांक्षा बर्थडे पार्टी के लिए महमूरगंज स्थित एक क्लब गई थी। रात 1.55 बजे होटल लौटी, अगली सुबह उसका शव मिला था।

यह भी पढ़ें-आधी रात बहू के कमरे में सास ने ऐसा क्या देखा कि बाहर से कुंडी मार दी?

Contributor Asianet
About the Author
Contributor Asianet
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved