सार

बरेली में निषेधाज्ञा के दौरान बिना अनुमति नमाज़ पढ़ने पर ग्राम प्रधान समेत 7 लोगों पर केस दर्ज। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई।

बरेली (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बरेली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जुमे की नमाज अदा करने को लेकर ग्राम प्रधान और उनके साथ 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला तब सामने आया जब ये लोग बिना प्रशासनिक अनुमति के अस्थायी शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। इस घटना ने जिले में हड़कंप मचाया है और पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली के जाम सावंत शुमाली गांव में 20 से ज्यादा लोग बिना अनुमति के एक टिन शेड में जुमे की नमाज अदा कर रहे थे। वहीं, जिले में गणतंत्र दिवस और त्योहारों के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू थी। हिंदू संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और सोशल मीडिया पर भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें : UP BOARD EXAM 2025 : JEE MAINS के लिए बदली एग्जाम डेट्स, जानें नया शेड्यूल

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां

घटना के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान आरिफ, छोटे अहमद, अकील अहमद, मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, कादिर अहमद और मुजम्मिल के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना का ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर कार्रवाई की जा रही है।

निषेधाज्ञा का उल्लंघन

बरेली जिले में गणतंत्र दिवस और त्योहारों के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू थी, जिसमें बिना प्रशासनिक अनुमति के किसी भी प्रकार के धार्मिक आयोजन या भीड़ जुटाने पर रोक थी। हालांकि, इस घटना में प्रशासन की अनुमति के बिना लोग नमाज पढ़ रहे थे, जिससे प्रशासन को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : लिव-इन पार्टनर की हत्या, बीमा के पैसों के लिए शैतान बना अधिवक्ता!