सार
Organic Bottle Gourd Farming: बहराइच के किसान अनुरोध कुमार ने जैविक लौकी की खेती से लाखों कमाकर 21 लाख की जमीन खरीदी। वो साल में तीन बार लौकी की खेती करते हैं और दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
Lauki ki kheti Bahraich Farmer Success Story : कहते हैं मेहनत और सच्ची लगन से किया गया काम कभी बेकार नहीं जाता। बहराइच जिले के मिहीपुरवा क्षेत्र के किसान अनुरोध कुमार इसकी जीती-जागती मिसाल हैं। पिछले 7 सालों से वह जैविक खेती कर रहे हैं और अपने खेतों में उगाई गई लौकी से लाखों की कमाई कर चुके हैं। उनकी उगाई गई लौकी न सिर्फ पूरी तरह जैविक होती है, बल्कि इनका वजन भी 5 किलो से लेकर 11 किलो तक होता है। उनके इस अनोखे खेती के तरीके ने न सिर्फ उनके जीवन को बदला है, बल्कि अन्य किसानों को भी प्रेरित किया है।
Lauki ki kheti से बदली तकदीर, खरीदी 21 लाख की जमीन
एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान किसान अनुरोध कुमार ने कहा, उन्होंने लौकी की जैविक खेती से अब तक करीब 20 से 21 लाख रुपए की जमीन खरीदी है। यही नहीं, खेती से उन्होंने अपने कई सपनों को पूरा किया है। सबसे खास बात यह है कि वह पूरी तरह जैविक तरीके से खेती करते हैं, जिससे लागत बेहद कम आती है और मुनाफा कई गुना ज्यादा होता है।
यह भी पढ़ें: Kanpur Pan Masala IT RAID: करोड़ों की काली कमाई बेनकाब,कानपुर से NCR तक Black Money का जाल!
साल में तीन बार कर सकते हैं लौकी की खेती (Bahraich Lauki ki kheti)
अनुरोध कुमार के अनुसार, किसान साल में तीन बार लौकी की खेती कर सकते हैं। लौकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है और इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। यही कारण है कि इसकी बाजार में हमेशा मांग बनी रहती है। लौकी का इस्तेमाल सब्जी के अलावा मिठाई, रायता, अचार, कोफ्ता और खीर जैसी कई चीजों में भी किया जाता है। इसकी खेती जायद, खरीफ और रबी—तीनों मौसम में संभव है।
कैसे करें Organic Farming?
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, किसानों को जैविक खेती से अधिक लाभ कमाने के लिए रासायनिक खादों की जगह कंपोस्ट खाद और गोबर खाद का उपयोग करना चाहिए। अगर कोई किसान एक हेक्टेयर भूमि में खेती करना चाहता है तो उसे 25 से 30 टन सड़ी हुई गोबर की खाद, 50 किलो नीम की खली, और 30 किलो अरंडी की खली का मिश्रण उपयोग करना चाहिए। इससे फसल की पैदावार में जबरदस्त इजाफा होता है।
खेती से करोड़पति बनने की राह पर अनुरोध कुमार
बहराइच के इस किसान की मेहनत रंग ला रही है। जैविक खेती के जरिए उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया और कई जगह पर जमीन खरीदी। अब उनका लक्ष्य खेती के जरिए करोड़पति बनने का है। उनकी यह सफलता अन्य किसानों को भी जैविक खेती की ओर प्रेरित कर रही है।
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: कानपुर से अयोध्या तक होगा फर्राटेदार सफर! जानिए कैसे कम समय में पहुंच जाएंगे अयोध्या!