MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • अयोध्या: रामलला का गर्भ गृह लगभग तैयार, 22 जनवरी को होगा अभिषेक समारोह, देखें खास तस्वीरें

अयोध्या: रामलला का गर्भ गृह लगभग तैयार, 22 जनवरी को होगा अभिषेक समारोह, देखें खास तस्वीरें

अयोध्या। 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में अभिषेक समारोह होना है। इससे पहले मंदिर निर्माण तेजी से चल रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को एक्स पर मंदिर के गर्भगृह की तस्वीरें शेयर की हैं।

Vivek Kumar | Updated : Dec 09 2023, 07:14 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : X- Champat Rai

चंपत राय ने लिखा, "प्रभु श्री रामलला का गर्भ गृह स्थान लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। आपके साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर रहा हूं।"

26
Asianet Image
Image Credit : X- Champat Rai

इससे पहले शुक्रवार को ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि मंदिर की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें एक्स पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में दिख रहा है कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।

36
Asianet Image
Image Credit : X-Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

चंपत राय ने पहले कहा था कि भगवान राम के बाल रूप को दर्शाने वाली मूर्ति 90% तैयार है। इसका निर्माण अयोध्या में तीन स्थानों पर किया जा रहा है। किसी एक मूर्ति का चुनाव मंदिर में स्थापित करने के लिए किया जाएगा।

46
Asianet Image
Image Credit : X-Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

चंपत राय ने कहा था कि मूर्ति को भूतल पर 'गर्भगृह' में स्थापित किया जाएगा। मंदिर का भूतल लगभग तैयार है। इसलिए 'प्राण-प्रतिष्ठा' में कोई समस्या नहीं होगी।

56
Asianet Image
Image Credit : X-Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए सात हजार से अधिक मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अभिषेक समारोह में मौजूद रहेंगे। पुजारियों, दानदाताओं और राजनेताओं सहित 3,000 वीवीआईपी को भी आमंत्रित किया गया है।

66
Asianet Image
Image Credit : X-Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

राम मंदिर के दर्शन करने आने वाले हजारों भक्तों के ठहरने के लिए अयोध्या में कई टेन्ट सिटी विकसित किए जा रहे हैं। 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए यहां बड़ी संख्या में भक्तों के आने की उम्मीद है।

Vivek Kumar
About the Author
Vivek Kumar
विवेक कुमार को 12 साल का डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। इन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई की है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories