MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Uttar Pradesh
  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः राम राज की तरह सज रही अयोध्या, एंट्री करते ही सनातन कल्चर के रंग में डूबेंगे श्रद्धालु

रामलला की प्राण प्रतिष्ठाः राम राज की तरह सज रही अयोध्या, एंट्री करते ही सनातन कल्चर के रंग में डूबेंगे श्रद्धालु

अयोध्या। लंका विजय के बाद भगवान राम के लौटने की खुशी में जिस तरह अयोध्या को सजाया गया था। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रामनगरी को उसी तर्ज पर संवारा जा रहा है।

Rajkumar Upadhyay | Updated : Dec 19 2023, 07:14 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
धर्म पथ पर जगमगा रहें सूर्य स्तंभ
Image Credit : Asianet News

धर्म पथ पर जगमगा रहें सूर्य स्तंभ

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे से अयोध्या में एंट्री करते ही रामनगरी में युद्ध स्तर पर चल रहे निर्माण कार्य दिखने लगते हैं। साकेत पेट्रोल पंप से लेकर लता मंगेशकर चौक तक सड़क को धर्म पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है। करीबन 2 किलोमीटर का यह मार्ग पहले दो लेन का था। जिसे अब फोर लेन में तब्दील कर दिया गया है। डीएम नीतीश कुमार के मुताबिक, 30 जगहों पर एक समान दूरी पर सूर्य स्तंभ लगाए जा रहे हैं।

26
टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजेंगी दीवारें
Image Credit : Asianet News

टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजेंगी दीवारें

सड़कों के किनारे लग रहे सूर्य स्तंभ भगवान राम के सूर्यवंशी होने के प्रतीक को दर्शाते हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक, धर्म पथ के सड़कों के किनारों पर दीवार बन रही है। जिस पर रामायण काल के प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। दीवारें टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल कलाकृतियों से सजी होंगी। रामचरित मानस में तुलसीदास ने कहा है कि लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर अयोध्या सजाई गई थी, लोगों में उल्लास था। ठीक उसी तरह 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले पूरे अयोध्या को सजाया संवारा जा रहा है।

36
लता मंगेशकर चौक पर 40 फीट लंबी वीणा
Image Credit : Asianet News

लता मंगेशकर चौक पर 40 फीट लंबी वीणा

धर्मपथ से आगे लता मंगेशकर चौक पर बनी 40 फीट लंबी वीणा लोगों को अट्रैक्ट करती है। पहले इस चौराहे का नाम नया घाट था। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की स्मृति में इस चौराहे का नामकरण किया गया है। चौराहे को 100 फीट तक चौड़ा किया गया है।

46
एक ही डिजाइन और रंग में रंगे भवन
Image Credit : Asianet News

एक ही डिजाइन और रंग में रंगे भवन

नयाघाट से सहादतगंज तक जाने वाली सड़क को रामपथ नाम दिया गया है। यह सड़क 13 किलोमीटर लंबी है। जिला प्रशासन के अधिकारी कहते हैं कि पहले यह सड़क दो लेन की थी। अब उसकी जगह 40 फीट चौड़ी सड़क बनाई गई है। सड़क के दोनों किनारों पर मौजूद प्रतिष्ठानों, भवनों व दुकानों को एक ही डिजाइन और रंग में रंगा जा रहा है। डिवाइडर पर पौधे लगाए जा रहे हैं। बस स्टॉप भी बन रहे हैं।

56
सड़क की दीवारों पर जीवंत होंगे रामायण काल के प्रसंग
Image Credit : Asianet News

सड़क की दीवारों पर जीवंत होंगे रामायण काल के प्रसंग

राममंदिर के मुख्य प्रवेश मार्ग को श्रीराम जन्मभूमि पथ के ​रूप में डेवलप किया जा रहा है। 90 फीट चौड़े मार्ग पर लाइटिंग और केनोपी बनाने का काम हो रहा है। श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। रास्ते के दोनों किनारों की दीवारों पर रामायण काल के प्रसंगों की कलाकृतियों से सजी होंगी।

66
पुरातन महत्व के प्रतीकों से सजाई जा रही अयोध्या
Image Credit : Asianet News

पुरातन महत्व के प्रतीकों से सजाई जा रही अयोध्या

रामनगरी के प्राचीन कुंड पौराणिक प्रसंगों की गवाह है। उन्हें भी सजाया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार, नयाघाट स्थित रामकथा संग्रहालय का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। ऐतिहासिक घटनाओं की साक्षी रही राम की पैड़ी की सफाई की गई है। पंपिंग स्टेशनों की कैपेसिटी बढ़ाई गई है। हर शाम को लेजर शो के जरिए राम कथा की प्रस्तुति होती है। रामनगरी के 37 प्राचीन मंदिरों का भी पुनरुद्धार हो रहा है। अयोध्या को पुरातन महत्व के प्रतीकों से सजाया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को अयोध्या में एंट्री करते ही राम राज का एहसास हो।

Rajkumar Upadhyay
About the Author
Rajkumar Upadhyay
राजकुमार उपाध्याय ने प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत की। दैनिक प्रभात होते हुए कई संस्थानों में भूमिकाएं बदलती रही। अब डिजिटल मीडिया के साथ सफर जारी है। इन्हें राजनीति, ब्यूरोक्रेसी और सोशल जस्टिस से जुड़े मुद्दों पर काम करना पसंद है। इन्हें 15+ साल का अनुभव है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories