सार

Ayodhya राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए लाखों की भीड़ आ रही है। भक्तों के रेला को देखते हुए मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।

Ayodhya Ram Mandir Aarti time rescheduled: अयोध्या में राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। भक्तों के रेला की वजह से प्रशासन को शहर की व्यवस्था को संभालना मुश्किल होता जा रहा है। राम भक्तों (Ram Bhakts) की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) ने राम मंदिर (Ram Mandir) के दर्शन टाइमिंग में बदलाव किया है। अब मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। पहले मंदिर एक घंटा बाद यानी सुबह 7 बजे खुलता था।

आरती शेड्यूल में बदलाव

राम मंदिर में भक्तों को सुविधा की वजह से कई महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं। मंदिर प्रशासन ने आरती (Aarti) के समय में भी बदलाव किया है।

कौन आरती कब होगी?

  • मंगला आरती (Mangala Aarti): पहले 4:30 AM पर होती थी, अब 4:00 AM पर होगी, जिसके बाद मंदिर के दरवाजे थोड़ी देर के लिए बंद रहेंगे।
  • श्रृंगार आरती (Shringar Aarti): सुबह 6:00 AM पर होगी, जिसके बाद मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा।
  • राजभोग (Rajbhog) आरती : दोपहर 12:00 PM पर होगी, इस दौरान भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।
  • संध्या आरती (Sandhya Aarti): शाम 7:00 PM पर होगी, इस समय मंदिर के दरवाजे 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे।
  • शयन आरती (Shayan Aarti): पहले 9:30 PM पर होती थी, अब 10:00 PM पर होगी, जिसके बाद मंदिर बंद कर दिया जाएगा।

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन के बाद से अयोध्या में भक्तों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है। प्रयागराज (Prayagraj) में चल रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) के कारण भी भक्तों की भीड़ बढ़ी है।

यूपी में छह महीना में 32.98 करोड़ टूरिस्ट आए

यूपी सरकार के अनुसार, 2024 के पहले 6 महीनों में 32.98 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आए, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या अयोध्या (Ayodhya) और वाराणसी (Varanasi) आने वाले श्रद्धालुओं की रही। 26 जनवरी से 3 फरवरी (बसंत पंचमी) के बीच एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अयोध्या में दर्शन किए जो एक नया रिकॉर्ड है।

राम मंदिर का निर्माण लंबे इंतजार के बाद

राम मंदिर का निर्माण 2019 के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद हुआ। कोर्ट ने विवादित जमीन को हिंदू पक्ष को सौंपने और मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर मस्जिद निर्माण के लिए भूमि देने का आदेश दिया था। अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी टूरिज्म (UP Tourism) और राम जन्मभूमि ट्रस्ट लगातार व्यवस्था को संभालने में लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें:

रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई के बाद असम पुलिस ने दर्ज किया FIR