- Home
- States
- Uttar Pradesh
- आगरा लूटकांड: जेब में रखे मोबाइल को पार कर जांघ में लगी गोली, पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं, देखें Photos
आगरा लूटकांड: जेब में रखे मोबाइल को पार कर जांघ में लगी गोली, पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं, देखें Photos
आगरा: बल्देवगंज बाजार में सराफ सोनू उर्फ नारायण अग्रवाल से लूटकर भाग रहे बदमाशों से मिठाई दुकानदार सोनू अकेले ही भिड़ा। बदमाशों ने फायरिंग भी की लेकिन उसने हार नहीं मानी। इसी बीच एक गोली उसके पैर में जा लगी। फोटोज से जानिए पूरी घटना
| Published : Jan 22 2023, 04:58 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
जनपद में सराफ और व्यापारियों को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है। यहां लूट के दौरान हत्या तक की वारदात हो चुकी है। फरवरी 2020 में भी यहां पर शमसाबाद में सराफ दंपती की हत्या का मामला सामने आया था। उस दौरान 11 किलोग्राम सोने के आभूषण और 25 किग्रा चांदी के आभूषणों पर बदमाशों ने हाथ साफ किया था। इसी के साथ वह 13 लाख रुपए लूटकर ले जाने में भी सफल रहे थे।
विजय नगर कालोनी में भी तकरीबन छह साल पहले सराफ के साथ लूट हुई थी। बदमाश सोने चांदी के आभूषण लेकर यहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने वारदात का खुलासा तो कर दिया था लेकिन पूरा सोना बरामद नहीं हो सका था। इसके बाद सदर क्षेत्र में बदमाशों ने कूरियर कंपनी में आई चांदी को लूट लिया था।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने जानकारी दी कि व्यापारियों ने पुलिस पिकेट लगाने की मांग की है। दो साल से पिकेट नहीं लगने के बारे में जानकारी व्यापारियों की ओर से साझा की गई। जिसके बाद अब 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगा। व्यापारियों के साथ बैठक की गई है और समस्याओं का निस्तारण भी किया गया है।
आपको बता दें कि यहां जयपुर हाउस में रनहे वाले नितिन अरोरा बल्देवगंज बाजार आए हुए थे। उन्हें यहां किसी व्यापारी से मिलने आए थे। इसी बीच बदमाशों ने फायरिंग की। उन्होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया और इसी बीच एक गोली उनको लग गई। जेब में मोबाइल रखा हुआ था। इसी मोबाइल को पार कर गोली जांघ में जा घुसी। गोली जांघ को पार करते हुए निकल गई।
आगरा में दिन दहाड़े हुई घटना के बाद लोगों में दहशत देखी जा रही है। घटना लोहा मंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता बाजार से सामने आई। बदमाशों ने सराफ की दुकान में लूट की वारदात को भी अंजाम दिया। घटना के वक्त दुकान में दो महिलाएं भी मौजूद थी। इसी बीच एक बदमाश दुकान के अंदर आया। घटना के वक्त दूसरा बदमाश दुकान के बाहर खड़ा था।
सीतापुर: युवक-युवती ने बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर दी जान, 10 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग