सार
बदायूं में तीन साल की बच्ची और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या से कर दी।
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना में, तीन साल की बच्ची और उसकी दादी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि यह अपराध 10 साल पहले लड़की के माता-पिता के भागकर शादी करने के कारण बदले की भावना से किया गया। पहले लड़की के माता-पिता ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। इस शादी से लड़की के पिता और रिश्तेदार नाराज थे। दस साल बाद अब मासूम बच्ची और उसकी दादी की सम्मान के नाम पर हत्या कर दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के घर में जबरन घुसकर बच्ची और उसकी दादी पर हमला किया। 55 वर्षीय गीता देवी अपनी पोती कल्पना के साथ सो रहीं थीं जब उन पर ये हमला किया गया। ये घटना बदायूं जिले के हयात नगर गांव क है। बच्ची के माता-पिता चेन्नई में मजदूरी करते हैं। मृतक महिला गीता देवी के पति घटना के वक्त घर से बाहर थे। बच्ची छह महीने की उम्र से ही अपनी दादी के साथ रहती थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह घटना पुरानी दुश्मनी और बदले की भावना से प्रेरित लगती है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक ये हमला बदले की भावना से प्रेरित लगता है। पुलिस के मुताबिक, गीता देवी के बेटे ने अभियुक्तों की बहन से दस साल पहले उनकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी। यही दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी की वजह बना। पीड़ित और हमलावर, दोनों एक ही समुदाय के हैं।
भारत में जाति या समाज के बाहर परिवार के खिलाफ जाकर शादी करने पर ऑनर किलिंग की घटनाएं होती रही हैं। प्रेमी-जोड़ों की हत्या के मामले तो आते हैं लेकिन, दस साल बाद बेटी की हत्या के इस मामले ने हैरान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: कौन है यह युवती जो गले लगाकर कमा रही लाखों...बुकिंग के लिए मची होड़