MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान में भीषण गर्मी में कश्मीर जैसे नजारे, लेकिन संडे की छुट्टी में घूमने से पहले पढ़ लें चेतावनी वाली न्यूज

राजस्थान में भीषण गर्मी में कश्मीर जैसे नजारे, लेकिन संडे की छुट्टी में घूमने से पहले पढ़ लें चेतावनी वाली न्यूज

भीषण गर्मी वाले रेगिस्तान यानि राजस्थान में एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरुा हो गया है। एक तरफ तो अप्रैल महीने की चिलचिलाती गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन दूसरी ओर ओला पड़ने से किसानों की फसल बर्बाद भी हुई है।

Arvind Raghuwanshi | Updated : Apr 30 2023, 07:19 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : google

नागौर, रेगिस्थान में इतनी भीषण गर्मी पड़ती है कि भारत ही नहीं विदेश से आने वाले टूरिस्ट भी इस समय राजस्थान के इन गर्म जिलों में जाने से बचते हैं। लेकिन इस साल मौसम का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहां अप्रैल के महीने में पारा 50 डिग्री के करीब हो जाता था, अब वहां बारिश और ओले गिर रहे है। बारिश होने के बाद कई जगह का नजारा कशीमर जैसा दिखाई दे रहा है।

25
Asianet Image
Image Credit : google

दरअसल, नागौर जिले में शनिवार को करीब एक घंटे से ज्यादा तेज बारिश हुई। इससे अलावा बारिश के साथ ओलावृष्टि भी जमकर हुई। खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। आलम यह था कि रेतों वाला ये रेगिस्तान कई जगह पर कशमीर जैसा दिख रहा था। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

35
Asianet Image
Image Credit : google

बता दें कि राजस्थान में नागौर ही एक मात्र ऐसा जिला नहीं है, जहां बारिश का दौर जारी है। नागौर के अलावा जयपुर, सवाई माधोपुर, दौसा, टोंक, बूंदी और जैसलमेर में आंधी के साथ बारिश हुई। इन जिलों में बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने च चेतावनी जारी की हुई है कि अगले 24 घंटों में जयपुर समेत प्रदेश के 20 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

45
Asianet Image
Image Credit : google

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राजस्थान में मौसम में अचानक बदलाव आया हुआ है। यह सिलसिला अगले सप्ताह तक ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है। वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान के आस-पास दो साइक्लोनिक सिस्टम बनने के कारण मौसम बदल रहा है। राजस्थान बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान में भी यह मौसम बना है। जिसका असर सीमा से लगने वाले जिलों पर भी हो रहा है।

55
Asianet Image
Image Credit : google

नागौर- टोंक, भीलवाड़ा और उदयपुर संभाग में बारिश होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लेकिन यह राहत आफत वाली है। क्योंकि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों पर कहर बरपाया हुआ है। इससे लाखों का नकुसान तय है।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories