MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • खुशियां मातम में बदलीं: मंगल गीत गाने वाली महिलाएं कटी-फिटी लाशें देख चीख रहीं, खून से सने थे बारातियों के कपड़े

खुशियां मातम में बदलीं: मंगल गीत गाने वाली महिलाएं कटी-फिटी लाशें देख चीख रहीं, खून से सने थे बारातियों के कपड़े

राजस्थान के करौली जिले मे हुए दिल दहला देने वाले एक्सीडेंट ने शादी की खुशियां मातम में बदल दीं। जहां बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए और बाराती नीचे दब गए। जिसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

Arvind Raghuwanshi | Published : May 06 2023, 10:44 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : google

करौली. राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। बीती रात करौली में भी एक परिवार में कुछ ऐसा ही जश्न था लेकिन पलभर में ही यह मातम में बदल गया। दरअसल यहां बारातियों से सवार एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए।

25
Asianet Image
Image Credit : google

मामला करौली के सदर थाना इलाके का है। इस हादसे में पुष्पेंद्र और अरविंद की मौत हो गई। दरअसल उनके गांव नाहरदह में विनोद और अन्य युवक की शादी थी। इसी को लेकर बारात रवाना हुई। लेकिन जैसे ही एक मोड़ पर बारातियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। तो ट्रैक्टर पलट गया। ऐसे में ट्रैक्टर में सवार करीब 18 बाराती नीचे दब गए।

35
Asianet Image
Image Credit : google

आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

45
Asianet Image
Image Credit : google

इस हादसे में सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई है कि ट्रैक्टर में इतने ज्यादा लोग सवार थे। ऐसे में उसके अनियंत्रित होने के चांस भी ज्यादा थे। हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन प्रथम दृष्टया यही बात सामने आई है कि सवारियों का लोड होने के चलते ही ट्रैक्टर पलट गया।

55
Asianet Image
Image Credit : google

वही बात करें राजस्थान में इस बार होली के बाद शुरू हुए शादियों के सीजन की तो इस सीजन में राजस्थान में अब तक करीब 5000 से ज्यादा शादियां हो चुकी है। इनमें आखातीज जैसे कुछ अनुज साहू पर सैकड़ों शादियां हुई लेकिन इन शादियों में जाने वाले कई लोग राजस्थान में सड़क हादसों का शिकार भी हुए हैं। आंकड़ों की मानें तो करीब 50 से ज्यादा लोग जो शादी समारोह में जा रहे थे या फिर वापस लौट रहे थे उनकी इस बार अलग-अलग सड़क हादसों में मौत हुई है

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories