सार

weather heatwave news : गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म जिला है। गर्मियों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहता है। पाकिस्तान से सटी सीमा के कारण यहां गर्मी ज्यादा होती है।

श्रीगंगानगर (राजस्थान). जब भी देश में सबसे ठंडे इलाके की बात आती है तो आप कश्मीर, लद्दाख जैसे इलाकों का नाम बताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं देश का सबसे गर्म श जिला हमारे राजस्थान में है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले (Sri Ganganagar news) की। जहां पर गर्मियों में तापमान ज्यादातर 45 डिग्री के पार ही रहता है।

भारत में यहां पड़ती सबसे ज्यादा गर्मी

  • भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित यह जिला ही देश की सबसे गर्म जगह माना जाता है। पहले यह बीकानेर का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन इसके बाद यह स्वतंत्र जिला बना। इसके दक्षिण में बीकानेर, पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब और उत्तर में भारतीय पंजाबी इलाके का फाजिल्का जिला है।
  • यहां गर्मियों के मौसम में औसत तापमान 45 डिग्री से ज्यादा ही रहता है। जिससे दोपहर के समय पूरा शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांव भी खाली से ही नजर आते हैं। राजस्थान का यह जिला गेहूं, सरसों और कपास की खेती के लिए मशहूर है। इतना ही नहीं राजस्थान में सबसे ज्यादा किन्नू इसी इलाके में उगाए जाते हैं।

राजस्थान का सबसे गर्म जिला कौन सा?

यह राजस्थान का एकमात्र जिला है जहां सबसे ज्यादा पंजाबी लोग भी रहते हैं। हालांकि यहां बाकी धर्म के लोग भी रहते हैं। यह इलाका बागड़ी और पंजाबी प्रभावों का एक अनूठा मिश्रण है। यहां की महिलाएं कढ़ाई वाली ओढ़नी पहनती है।

यहां की गर्म हवाएं पाकिस्तान से चलतीं?

  • बता दें कि श्रीगंगानगर जिले में तापमान ज्यादा होने का एक कारण मौसम एक्सपर्ट्स यही मानते हैं कि राजस्थान में गर्म हवाएं सबसे ज्यादा पाकिस्तान से चलती है। पाकिस्तान से सटा होने के कारण इस जिले में भी तेज गर्मी का असर रहता है। यही एक कारण है कि यहां 45 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जाता है।
  • बता दें कि राजस्थान में वैसे तो कई इलाके ऐसे हैं जहां गर्मियों के सीजन में तापमान 50 डिग्री से ज्यादा हो जाता है लेकिन ऐसा वहां ज्यादा से ज्यादा दो या तीन दिन तक रहता है। लेकिन श्रीगंगानगर में औसत तापमान ही 45 डिग्री के करीब रहता है।