MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • बोट में सवार होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, इतनी खुशी हुई कि बारातियों के सामने लगाने लगी ठुमके

बोट में सवार होकर ससुराल पहुंची दुल्हन, इतनी खुशी हुई कि बारातियों के सामने लगाने लगी ठुमके

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक दुल्हन राजस्थान के माधोपुर से विदा होकर आई है। हैरानी की बात यह है कि यह दुल्हन किसी लग्जरी कार और हैलिकॉप्टर में नहीं आई। बल्कि वह नाव यानि बोट के जरिए आई। यानि जल मार्ग से करीब 12 किलोमीटर सफर किया।

Arvind Raghuwanshi | Updated : Feb 25 2023, 06:24 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : google

ग्वालियर (मध्य प्रदेश). आजकल दुल्हन को हैलिकॉप्टर से विदा करके ससुराल लाने का मामला ट्रैंड में है। हर कोई प्लेन से अपनी दुल्हन को लेकर आ रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक अलग ही मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि यहा एक नई-नवेली दुल्हन लग्जरी कारों ने ना आ आकर नाव यानि बोट में सवार होकर आई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

25
Asianet Image
Image Credit : google


दरअसल, बारात राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थित खंडार तहसील के पादड़ा गांव से विदा होकर श्योपुर (मध्य प्रदेश) के सोंईकलां आई थी। जहां एक किसान पिता ने अपनी बेटी की इच्छा पूरी करने के लिए बारात को नाव में बैठाकर विदा किया। इस दौरान करीब 50 से ज्यादा बाराती जलमार्ग के जरिए इंजन वाली नाव में बैठकर आए थे। इस दौरान बारातियों ने करीब 12 किलोमीटर का सफर नाव से ही तय किया।

35
Asianet Image
Image Credit : google


अगले दिन यानि 24 फरवरी को बेटी दुल्हन बनकर वोट पर सवार होकर ससुराल के लिए विदा हुआ। पिता धनश्याम मीणा ने कहा कि मेरी बेटी की एक इच्छा थी कि वह  जब कभी दुल्हन विदा होकर जाएगी तो बोट में यानि जल के रास्ते से जाएगी। 
 

45
Asianet Image
Image Credit : google


बता दें कि श्योपुर जिले में सोंईकला कस्बे के निवासी सरपंच हरि सिंह की बेटे आकाश के साथ माधोपुर जिले के निवासी धनश्याम मीणा की बेटी किस्मत के साथ तय हुई थी। जिनकी शादी 23 फरवरी अनोखे अंदाज से शादी हुई।

55
Asianet Image
Image Credit : google

यह बात मैंने दूल्हे के पिता को बताई तो वह राजी हो गए। इसके बाद इसके बाद दूल्हे ने दुल्हन लाने के लिए तीन इंजन वाली नाव का इंतजाम किया।  फिर करीब 50 बाराती दुल्हन को लेकर घरके लिए रवाना हुए।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories