राजस्थान में मतदान खत्म होने में अब कुछ ही समय शेष बचा है। शाम 6 बजते ही मतदान का समय खत्म हो जाएगा। शाम 5 बजे तक राजस्थान में 68.24 प्रतिशत मतदान हुआ है।
- Home
- States
- Rajasthan
- Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में 68.24 प्रतिशत हुआ मतदान, अब 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
Rajasthan Election 2023 : राजस्थान में 68.24 प्रतिशत हुआ मतदान, अब 3 दिसंबर को आएगा रिजल्ट
;Resize=(380,220))
राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव 2023 के तहत मतदान हो रहा है। प्रदेश की 199 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों के बीच महामुकाबला है। जिसमें 5 करोड़ से अधिक वोटर अपना वोट देकर अपने अपने क्षेत्र का जनप्रतिनिधि चुनेंगे। वोटिंग के लिए राजस्थान में 51 हजार से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आएगा।
- FB
- TW
- Linkdin
शाम 5 बजे तक 68.24 प्रतिशत मतदान
पोलिंग बूथ पर चले लाठियां, मची भगदड़
राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो द्वारिकापुर सुकेती में पोलिंग बूथ का बताया जा रहा है। जिसमें मतदान करने आए लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। क्योंकि यहां दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसमें लाठियां और डंडे चल रहे हैं। इस कारण काफी देर तक मतदान भी रूक गया था। शाम 5 बजे तक प्रदेश में 68 प्रतिशत मतदान हुआ है।
1 घंटे बाद बंद हो जाएगा मतदान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान चल रहा है। अगर आपने अभी तक मतदान नहीं किया है। तो जल्दी अपने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करें। क्योंकि महज 1 घंटे बाद यानी शाम 6 बजे मतदान का समय खत्म हो जाएगा। फिर आप चाहकर भी मतदान नहीं कर सकेंगे।
फतेहपुर शेखावटी में मचा बवाल, पुलिस ने खदेड़ा
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान सीकर जिले के फतेहपुर शेखावटी में बवाल मच गया। यहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसने कुछ ही देर में हिंसक रूप से लिया। दोनों पक्षों की तरफ से पत्थर चलने लगे। ऐसे में पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को खदेड़ा। इस मामले में फतेहपुर डीएसपी ने बताया कि अभी किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। जिन्होंने वोट नहीं डाला है वे आराम से मतदान कर सकते हैं।
3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान
राजस्थान में दोपहर 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत मतदान हो गया है। हालांकि कई विधानसभा सीटों पर इससे भी अधिक मतदान हो चुका है। लेकिन औसत देखें तो करीब 55 प्रतिशत मतदान के आंकड़े सामने आ रहे हैं।
राहुल गांधी ने किया अचार संहिता का उल्लंघन
कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने अचार संहिता का उल्लंघन किया है। ये आरोप लगाते हुए भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। जिसमें बताया गया कि राहुल गांधी द्वारा राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। जिसमें लिखा है कि आज लोगों को कांग्रेस को ही क्यों वोट देना चाहिए। भाजपा ने राहुल गांधी की इस पोस्ट पर आपत्ती दर्ज कराई है।
दो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर
राजस्थान में चुनाव के दौरान हंगामा होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि धौलपुर बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अब्दुलपुर में मतदान के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें पहले पत्थर चले, फिर फायरिंग भी हुई है।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
113 साल की महिला ने किया मतदान
राजस्थान में सबसे बुजुर्ग 113 साल की महिला ने अपने पौतों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इस दौरान महिला भूली देवी के साथ उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य भी वोट डालने पहुंचे थे। अच्छी बात यह है कि महिला इस उम्र में भी भाजपा कांग्रेस के बारे में जानकारी रखती है।
दोपहर 1 बजे तक 40.32 प्रतिशत वोटिंग
राजस्थान में जैसे जैसे आसमान में सूरज चढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत लगतार बढ़ता जा रहा है। दोपहर होते ही लोग घर के काम काज से निपट कर वोट डालने पहुंचने लगे हैं। यही कारण है कि जयपुर की 19 विधानसभा सीट पर दोपहर 1 बजे तक प्रदेश में 40.32 प्रतिशत मतदान हो गया।
झालावाड़ और पाली में हार्टअटैक से मौत
राजस्थान में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान दो लोगों की मौत की खबर आ रही है। जिसमें एक 70 वर्षीय बुजुर्ग बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरा एक पोलिंग एजेंट है। झालावाड़ जिले के खानपुर स्थित एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया। जिसके कारण उनकी मौत हो गई। इसी प्रकार पाली जिले के सुमेरपुर में स्थित मनिहारी में पोलिंग बूथ पर तैनात 65 साल के एजेंट शांतिलाल राजपुरोहित की भी हार्टअटैक से मौत हो गई है।
पहाड़ पर बनाया मतदान केंद्र, नदी पार कर पहुंच रहे लोग
राजस्थान में 100 प्रतिशत मतदान के लिए चुनाव आयोग ने हर संभव प्रयास किए हैं। इसी के चलते पहाड़ पर भी मतदान केंद्र बना दिए हैं। ताकि आसपास के मतदाताओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इन मतदान केंद्रों पर कई लोग नदी पार कर पहुंच रहे हैं। ये क्षेत्र माउंट आबू में है। जहां शेरगढ़ में स्थित बूथ पर पहुंचने के लिए वोटर को 5 हजार मीटर की चढ़ाई है।
दूल्हा-दुल्हन पहुंचे वोट डालने
पिंक सिटी जयपुर में हवा महल विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहपुरा खोर स्थित मतदान केंद्र पर एक नव विवाहित जोड़ा मतदान करने पहुंचा। यहां वोट डालने के लिए दूल्हा शेरवानी में और दुल्हन लाल जोड़े में सौलह श्रंगार किए हुए आई।
वोट देकर दोषियों को सजा देने की मांग
उदयपुर राजस्थान में टेलर कन्हैयालाल के दोनों बेटों यश और तरूण ने वोट डालने के बाद जनता को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए अपने पिता के हत्यारों को सजा देने की मांग की है। आपको बतादें कि उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की दिन दहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।
जयपुर, चुरू, मकराना में हंगामा, मारपीट
जयपुर सिविल लाइंस क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। यहां कुछ लोगों को मतदान नहीं करने दिया जा रहा था। सूचना मिलने पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जयपुर आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में घाटगेट पर वोट देने आए एक युवक ने कांग्रेस प्रत्याशी का बिल्ला शर्ट पर लगाया और मत देने बूथ पर चला गया। उसे रोका तो हंगामा करने लगा, जिसे पुलिस ने धक्के देकर बाहर किया। चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र के अंजूमन स्कूल में बने मतदान केंद्र के बूथ नंबर 130 - 131 पर मारपीट का मामला सामने आया। इसी प्रकार पार्षद प्रतिनिधि आसिफ खोखर का आरोप है कि उन पर कई लोगों ने हमला किया है। मकराना विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन की कार पर देर रात हमला कर दिया गया।
बुजुर्गों में भी उत्साह, लकड़ी के सहारे पहुंचे वोट डालने
राजस्थान में बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति उत्साह दिख रहा है। कोई लकड़ी के सहारे वोट डालने पहुंचा, तो कोई व्हील चेयर पर सवार होकर आया। किसी ने रेंप से चलकर मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला,तो किसी ने सीढ़ियां चढ़कर ही उत्साह के साथ मतदान किया।
राजस्थान में 24.74 प्रतिशत वोटिंग
राजस्थान में 11 बजे तक 24.74 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जबकि सुबह 9 बजे तक करीब 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ था। सीएम अशोक गेहलोत ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने मतदान करते ही जीत का दावा किया।
राजस्थान में महिला, युवा और दिव्यांगों के हाथ में चुनाव
राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक और विशेष चीज देखने को मिल रही है। यहां महिला प्रबंधित मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदान की पूरी प्रक्रिया कराने में सिर्फ महिला कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे ही युवा प्रबंधित और विशेष योग्यता वाले व्यक्तियों से प्रबंधित मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। जो मतदाताओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।
सीएम अशोक गेहलोत डालेंगे वोट
राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए निकल गए हैं। वे लोगों को भी मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं। जब वे मतदान के लिए निकले तो प्रशंसकोंं ने रास्ते में उनका स्वागत किया गया।
वोट डालते ही जीत का दावा
भाजपा नेता और प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वोट डालते ही ईवीएम मशीन के पास खड़े होकर जीत का दावा किया। पोलिंग बूथ के अंदर ही उनका वीडियो बनाया जा रहा था। जिसका विरोध भी वहां मौजूद स्टॉफ द्वारा किया गया। उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया है।
सचिन पायलट ने डाला वोट, बोले - भाजपा कांग्रेस के बीच मुकाबला
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद उन्होंने जनता को वोट डालने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि राजस्थान में सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। एंटी इनकंबेंसी का माहौल भाजपा के खिलाफ है।