सार
दौसा. राजस्थान के दौसा जिले में हुई मीणा समाज की महापंचायत आज पूरे देश में चर्चा में है। यहां पंचायत में समाज सुधार को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। दरअसल हाल ही में करौली में एक शादी के दौरान लड़की नापसंद करने के विवाद को लेकर दूल्हे के छोटे भाई की मूंछ और सिर के बाल काट दिए गए थे। जिसके चलते यह महापंचायत बुलाई गई।
बारात में डीजे, लड़का नहीं देखेगा लड़की यह सब बंद
- जन्मदिन मनाना बंद किया जाएगा
- लड़का और लड़की को शादी के लिए दिखाना होगा तो घर का एक सदस्य साथ जाएगा।
- गोद भराई की रस्म बंद की जाएगी।
- दहेज प्रथा को ओपन नहीं दिखाना है।
- समाज में टीका प्रथा पर भी रोक रहेगी।
- बारात भी दिन के बजाए रात में जाएगी।
- बारात में डीजे भी नहीं रहेगा।
- शादी के कार्ड सोशल मीडिया और फोन के जरिए ही स्वीकार किए जाएंगे।
- भैया दूज के त्यौहार पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
- अश्लील वीडियो और नचनियों को बुलाने पर प्रतिबंध रहेगा।
- शादी विवाह में आतिशबाजी नहीं होगी।
- सोशल मीडिया पर आपस में गाली-गलौज नहीं किया जाएगा।
- अंधविश्वास, यज्ञ, भागवत और पैदल यात्रा जैसे आयोजन नहीं होंगे।
- समाज के युवाओं को नशे से दूर रहना होगा।
सभी नियम 1 मार्च 2025 से लागू
महापंचायत में यह फैसला किया गया है कि यह सभी नियम 1 मार्च 2025 से लागू होंगे। यदि इसके बाद में कोई उल्लंघन करता है तो उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि राजस्थान में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में समाज की महापंचायत बुलाई जाती है। जब कोई विवाद नहीं सुलझता तो महापंचायत जो भी फैसला करता है उसे स्वीकार किया जाता है।