सार

जयपुर में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और उसे दफना दिया। परिवार को बताया कि पेट दर्द के कारण मौत हुई है, लेकिन गर्दन पर निशान देखकर शक हुआ और पुलिस ने कब्र से शव निकालकर जांच की तो हत्या का खुलासा हुआ।

जयपुर, अनम फातिमा सिर्फ 27 साल की थी और पांच महीने की प्रेग्नेंट थी। पति मोहम्मद अजहर से बहुत प्यार करती थी, लेकिन फातिमा को मारते हुए अजहर को जरा सा भी दुख नहीं हुआ। पत्नी को मारने के बाद उसे गाड़ भी दिया और उसके परिवार को बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने से जान चली गई। लेकिन फातिमा के परिवार ने शक जाहिर करते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी और अब पुलिस ने उसके पति को अरेस्ट करने के साथ ही हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। जयपुर की जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

कब्र से निकालकर जांच की गई तो खुल गया राज

जयसिंहपुरा खोर थाना अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि 29 जुलाई को फातिमा की मौत हुई थी। फातिमा गर्भवती थी, इस कारण उसके परिवार वाले कुछ घंटे पहले ही मिलकर गए थे। पति अजहर ने बताया कि अचानक पेट में दर्द हुआ और जान चली गई। उसे दफनाया जा रहा था कि इस दौरान फातिमा के किसी रिश्तेदार की नजर उसकी गर्दन पर पड़ी। बाद में पुलिस को बताया गया कि गर्दन पर निशान मिले हैं, इस कारण जान गई है। पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दो दिन पहले कब्र से लाश निकलवाई। उसके बाद पता चला कि गला दबाकर हत्या की गई है।

इश्क में कर दी बीवी की हत्या

पति अजहर को पकड़ा गया तो उसने बताया कि वह शक करती थी। अजहर ने बताया कि वह कुछ दिन पहले किसी युवती से बात कर रहा था, फातिमा को शक था कि पति का अफेयर दूसरी जगह चल रहा है। ऐसे में दोनो के बीच झगड़ा हुआ था और अजहर ने गला दबाकर फातिमा की हत्या कर दी। उसके बाद परिवार ने यह तय किया कि पेट दर्द होने के कारण मौत हुई है। अब पुलिस ने अजहर को अरेस्ट किया है।

यह भी पढ़ें-3 दोस्तों की 5 सेकंड में मौत: दिल दहला देने वाला था जयपुर का ये दृश्य