Gold Price in Top Cities :1 सितंबर को सोने के दाम फिर बढ़ गए हैं। इस बार गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंचा है। हालांकि जयपुर से लेकर भोपाल और लखनऊ से पटना तक में सोने के अलग-अलग भाव हैं। तो आइए चेक करते हैं भारत के 10 शहरों में सोने के दाम क्या हैं… 

Gold Price Today : आज 1 सिंतबर से कई नियम लागू हो गए हैं तो कई चीजों के दाम भी बढ़ गए हैं। इसी बीच सोने-चांदी के रेट भी 1 सितंबर को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं। यानि अभी तक का उच्चतम स्तर पर। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को सोना 2,404 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,02,388 रुपए पर था। आइए जानते हैं भारत के 10 टॉप शहर जयपुर से लेकर भोपाल, लखनऊ और पटना में गोल्ड क्या भाव चल रहा है।

भारत के 10 शहरों में क्या है सोने का रेट

  • भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,910 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,100 है।
  • जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,060,30 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,22 है।
  • वहीं लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड के दाम ₹1,060,30 और 22  कैरेट सोने की कीमत ₹97,22 है।
  • पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,050,880 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,950 है।
  • मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,8800 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,050 है।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,030 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,200 है।
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,880 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,050 है।
  • अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,910 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,100 है।
  • हैदराबाद में 24 कैरेट गोल्ड के दाम ₹1,058,80 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,050 है।
  • रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,05,800 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹97,050 है।

आगे कितने और बढ़ेंगे गोल्ड के दाम?

बता दें कि इस साल 2025 में सोना अब तक तक ₹28,630 महंगा हुआ है। यानि 1 जनवरी से 1 सितंसब तर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए से 28,630 रुपए बढ़कर 1,04,792 रुपए पहुंच गया है। जानकारों का कहना है कि अमेरिका के टैरिफ के चलते गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। अगर हालात यही रहे तो इस साल सोना 1 लाख 8 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।