सार

धौलपुर में एक दूल्हे को गोली मार दी गई। आरोप है कि दुल्हन के कथित प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

धौलपुर (राजस्थान). धौलपुर जिले के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के हंसपुरा गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी से नाराज़ एक युवक ने बदले की भावना से नए दूल्हे को गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

शादी के बाद पहली बार दुल्हन अपने पीहर आई थी

सीकरी पुलिस ने बताय कि घटना शनिवार की है। हंसपुरा निवासी चांद मोहम्मद का निकाह अभी पिछले महीने ही हुआ था। धौलपुर की ही रहने वाली मुस्तान उसकी दुल्हन बनी थी। शादी के बाद रिवाज के अनुसार दुल्हन अपने पीहर आ गई थी। शनिवार को चांद मोहम्मद उसे लेने आया था। ससुराल पहुंचने से ठीक पहले उसे किसी का फोन आया और जरूरी काम से मिलने के लिए नजदीक ही पुलिया के पास बुलाया।

बीवी का प्रेमी आया और पति के सीने में उतार दी गोली

चांद मोहम्मद वहां पहुंचा तो उसे इरफान और उसका साथी मिला। दोनों ने चांद से विवाद किया और उसके बाद उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली चांद हाथ के नजदीक सीने में लगी और वह बेहोश हो गया। ससुराल वालों को पता लगा तो वे मौके पर पहुंचे और चांद को धौलपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराय। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

इकतरफा इश्क ने बर्बाद कर दीं तीन जिंदगियां

पुलिस ने बताया कि इरफान की तलाश कर रहे हैं। वह चांद की पत्नी मुस्तफा के संपर्क में था। मुस्तफा उसे नहीं चाहती थी लेकिन इरफान उससे इकतरफा प्रेम करता था। वह धौलपुर के ही एक कस्बे का रहने वाला है। उसे पता चला कि मुस्तफा की शादी हो गई तो उसने प्रेमिका के पति की जान लेने की नीयत से उसे गोली मार दी।