MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • CM अशोक गहलोत के परिवार की अंदर की बातें, पोती फैमिली के लिए लकी, बहू-बेटी, पत्नी को राजनीति में नहीं दिलचस्पी

CM अशोक गहलोत के परिवार की अंदर की बातें, पोती फैमिली के लिए लकी, बहू-बेटी, पत्नी को राजनीति में नहीं दिलचस्पी

राजस्थान के मुख्यमंत्री और जादूगर के नाम से मशहूर अशोक गहलोत का आज 3 मई को जन्मदिन है। सीएम गहलोत आज अपने जीवन के 72 साल पूरे कर चुके हैं। परिवार से लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Arvind Raghuwanshi | Updated : May 03 2023, 04:36 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
Image Credit : google

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज ही के दिन साल 1951 में जोधपुर में उनका जन्म हुआ था। सीएम गहलोत को सभी लोग उनकी जादूगरी के लिए राजनीति में जानते हैं। सरकार होटलों में जाने के बाद और विधायकों के बागी होने के बाद भी सीएम गहलोत ने सरकार नहीं गिरने दी लेकिन क्या आप जानते हैं कि गहलोत के परिवार में केवल कलाकार गहलोत ही नहीं सभी सदस्य हैं।

26
Asianet Image
Image Credit : google

सबसे पहले बात सीएम अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत की। जिनकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से शादी साल 1977 में हुई थी। सीएम अशोक गहलोत कई बार कार्यक्रमों में जिक्र कर चुके हैं कि आज वह जो भी है अपनी पत्नी के सपोर्ट की वजह से हैं। भले ही सीएम अशोक गहलोत की पत्नी एक हाउसवाइफ ही क्यों न रही हो लेकिन उन्होंने गहलोत के पर्सनल और राजनीति जीवन के सभी उतार-चढ़ाव देखे हैं। सरल एवं सहज स्वभाव की सुनीता गहलोत को वर्तमान में चले करीब दो-तीन साल से गायकी का शौक लगा है।वह एक प्रोफेशनल सिंगर की तरह राजस्थानी लोकगीतों को गाती है। जिनका खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है।

36
Asianet Image
Image Credit : google

अब बातचीत सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत की। जो वर्तमान में आरसीए के अध्यक्ष हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद सीएम अशोक गहलोत ने कई बार वैभव गहलोत को राजनीति में लाने की कोशिश की। बकायदा उन्हें चुनाव भी लड़ गया लेकिन जोधपुर से ही वह चुनाव हार गए। इसके बाद से अब तक उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार विधानसभा या लोकसभा चुनाव में मारवाड़ या उसके नजदीकी इलाके से ही वैभव गहलोत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

46
Asianet Image
Image Credit : google

वही वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत की। जो पढ़ाई लिखाई में हमेशा से आगे रही। राजनीतिक घराने में शादी होने के बाद हिमांशी गहलोत को हमेशा समाज सेवा करना पसंद रहा। वर्तमान में वह खुद भी कई एनजीओ में पदाधिकारी है इसके अलावा जब भी किसी भी जिले या कस्बे में कोई सामाजिक कार्यक्रम होता है और लोग उन्हें इनवाइट करते हैं तो हिमांशी गहलोत खुद वहां जाती है फिर चाहे वह कार्यक्रम विपक्ष का हो या पक्ष का।

56
Asianet Image
Image Credit : google

अब बात सीएम गहलोत की पोती और वैभव गहलोत की बेटी कश्विनी की। जो पूरे परिवार के लिए भाग्यशाली मानी जाती है। वैभव गहलोत तो अपनी बेटी को इतना भाग्यशाली मानते हैं कि जब भी कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होता है या कोई डिसीजन लेना होता है तो वह अपनी बेटी को हमेशा साथ में ही रखते हैं। केवल इतना ही नहीं आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत की पोती को भी पेंटिंग के मामले में जादूगर ही कहा जाता है क्योंकि वह किसी को भी देख कर उसकी हुबहू तस्वीर पन्ने पर उकेर देती है

66
Asianet Image
Image Credit : google

अब बात सीएम अशोक गहलोत की बेटी सोनिया गहलोत की। जिन्होंने मुंबई में रहकर अपनी आर्किटेक्चर की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद मुंबई के ही एक जाने-माने वकील गौतम अंखड़ से उनकी शादी हुई। वर्तमान में सोनिया पति के साथ मुंबई में ही रहती है। जिनके एक बेटा और एक बेटी है।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories