Ajab Gajab News : राजस्थान के पाली से एक बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने सांप को मौत से बचाया, लेकिन सांप ने उसे ही काट लिया! फिर भी वो सांप को डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुँचा। जानिए क्या हुआ आगे...

Ajab Gajab News : मारने वाला है भगवान और बचाने वाला भी भगवान....। यह आपेन कई बार सुना और पढ़ा होगा। लेकिन राजस्थान के पाली शहर में रहने वाले एक शख्स ने इसे महसूस किया। उसे सांप ने काट लिया था, सांप को उसने डब्बे मं बंद किया और अस्पताल ले जाया। वहां ले जाकर डॉक्टर से कहा कि इसी सांप की जान बचाई थी मैनें और इसी ने काट लिया। बाद में पता चला कि वह सांप जहरीला नहीं था।

 जिस सांप को जीवन दिया उसी सांप ने शख्स को काट लिया

दरअसल, यह पूरा वाक्या बुधवार दोपहर का है। केशव नगर की ओर से गुजर रहे बाबूलाल नाम के एक युवक ने कीचड़ में बुरी तरह से फंसे हुए एक सांप को बाहर निकाला। सांप को बाहर निकालकर वह सुरक्षित जगह छोड़ना चाह रहा था ताकि सांप की जान बच जाए और वह किसी वाहन के नीचे नहीं आए। ना ही वह किसी पैदल गुजर रहे व्यक्ति को काट ले।

सांप से बचने के लिए कौना इंजेक्शन सही?

बाबूलाल ने सांप को सुरक्षित जगह रखने के लिए सावधानी से उठाया और साफ जगह पर रखने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी दौरान सांप ने अंगुली में काट लिया। बाबूलाल को लगा की सांप जहरीला है और उसकी जान जा सकती है। उसने धैर्य नहीं खोया और सांप को एक डिब्बे में बंद किया और अपने साथ नजदीक के सरकारी अस्पताल ले गया। पता चला कि सांप जहरीला नहीं है। लेकिन उसके बाद भी जहर रोधक इंजेक्शन और दवाईयां लगा गई। उसके बाद बाबूलाल ने सांप को सुरक्षित जंगलात इलाके में छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि इसी तरह का मामला चार-पांच दिन पहले जयपुर के एक सरकारी अस्पताल से सामने आया था। जब सांप ने एक युवक को काटा था और वह सांप को बैग में लेकर अस्पताल पहुंच गया था।

सांप के काटने के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?

यह घटना असामान्य जरूर है, लेकिन यह साफ करता है कि आम लोगों को सांप के काटने के बाद क्या करना चाहिए, अगर आपको पता लग जाता है कि सांप ने काटा है तो सबसे पहले एम्बुलेंस को कॉल करें, फिर पास के किसी अच्छे डॉक्टर या अस्पताल जाएं। जिस व्यक्ति को काटा गया है उसे स्थिर रखें और उसे शांत रहने में मदद करें।सही जागरूकता न होने से मरीज और आसपास के लोग खतरे में पड़ सकते हैं।

सांप का जहर कितने घंटे में चढ़ता है?

आमतौर पर देखा जाता है कि 1 से 2 घंटे के भीतर सांप का जहर पूरे शरीर में फैल सकता है। हालांकि सांप का जहर चढ़ने में लगने वाला समय अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है। वह निर्भर करता है कि सांप की प्रजाति, जहर की मात्रा, और काटने की जगह पर…सांप काटने के बाद आधे घंटे से लेकर 6 घंटे के भीतर लक्षण दिखाई देने लगते हैं।