MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Punjab
  • पंजाब बाढ़ में ग्राउंड जीरो पर लेडी IAS ने जीता दिल, युवराज सिंह भी हुए इनके फैन

पंजाब बाढ़ में ग्राउंड जीरो पर लेडी IAS ने जीता दिल, युवराज सिंह भी हुए इनके फैन

Punjab Floods News :पंजाब इस वक्त बाढ़ के कहर से जूझ रहा है। तबाही में लाखों लोग अपना घर छोड़ चुके हैं, तो इंसान से लेकर पशु-जानवरों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी के बीच अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आई हैं। 

3 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Sep 08 2025, 01:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
पंजाब बाढ़ में रियल हीरो बनीं IAS साक्षी कौन
Image Credit : Asianet News

पंजाब बाढ़ में रियल हीरो बनीं IAS साक्षी कौन

पंजाब इस वक्त पूरी तरह से जख्मी है। बारिश और बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि सब बर्बाद हो चुका है। लोगों के घर बह चुके हैं, पशु मर चुके हैं। हर तरफ भयावह मंजर नजर आ रहा है। पूरा देश इस संकट के दूर होने की कामना कर रहा है। इस कठिन दौर में महिला आईएएस साक्षी साहनी चर्चा में हैं। बुरे वक्त में वह लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं, जो दिन रात मेहनत करके राहत कार्यों में जुटी हैं। उन्होंने न केवल आम आदमी का दिल जीता बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी उनके प्रशंसक बन गए हैं। युवराज ने आईएस की तस्वीर शेयर करते हुए उनके कामों की प्रशंसा की है।

26
युवराज सिंह ने IAS साक्षी की यह तारीफ
Image Credit : x.com

युवराज सिंह ने IAS साक्षी की यह तारीफ

युवराज सिंह ने कहा-पंजाब एक कठिन दौर से गुज़रा है। और ऐसे समय में आईएएस साक्षी साहनी जैसे लोग ही हमें शक्ति प्रदान करते हैं। अमृतसर की पहली महिला उपायुक्त के रूप में, उन्होंने बाढ़ के दौरान सबसे आगे रहकर नेतृत्व किया-सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में मौजूद रहीं, लोगों की बात सुनी, कार्रवाई की और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं। युवराज ने लिखा- मैं उनसे जल्द ही मिलने की आशा करता हूँ।

36
IAS साक्षी बुरे वक्त में बनी मसीहा
Image Credit : x.com

IAS साक्षी बुरे वक्त में बनी मसीहा

अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी इस बुरे वक्त में लोगों को दर्द बांट रही हैं। वह सुबह से ही बाढ़ प्रभावित इलाके में निकल जाती हैं और देर रात तक वापस आती हैं। इस दौरन वो पीड़ित महिलाओं से एक तरफ हिम्मत रखने की अपील करती हैं। तो दूसरी ओर वो महिलाओं और बच्चों को गले लगाकर उनको दुलार करती हैं। 

46
राहत शिविरों में जाकर करती बात
Image Credit : x.com

राहत शिविरों में जाकर करती बात

ias साक्षी साहनी राहत शिविरों में जाकर लोगों से बात करती हैं और उनसे पूछती हैं कि आपको कोई परेशानी तो नहीं है। दवा से लेकर खाने तक के पैकेट बांट रही हैं।

56
UPSC टॉपर रही हैं IAS साक्षी साहनी
Image Credit : x.com

UPSC टॉपर रही हैं IAS साक्षी साहनी

साक्षी साहनी मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं, वर्तमान में वो अमृतसर में डीसी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही है। वह 2014 बैच की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने यूपीएससी सीएसई 2013 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल की थी। उनकी पहली पोस्टिंग भी पंजाब में मिली थी। बता दें कि साक्षी खुके पिता भी IRS अधिकारी थे और मां स्कूल में प्रिंसिपल हैं।

66
कितनी पढ़ी लिखी हैं IAS साक्षी साहनी
Image Credit : x.com

कितनी पढ़ी लिखी हैं IAS साक्षी साहनी

आईएएस साक्षी साहनी ने नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद से बीए एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है। वह अपने बैच की टॉपर रहीं हैं। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कई गोल्ड मेडल जीते हैं। पहले उनका सपना वकील बनना था। लेकिन बाद में उन्होंने सिविल सर्विसेस में जाने का लक्ष्य बनाया और इसमें सफलता प्राप्त की।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
पंजाब समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved