- Home
- States
- Punjab
- AAP मुझे अच्छे लगने लगे: 'मान' सरकार में शादियों का सीजन, अब एजुकेशन मिनिस्टर इस IPS को बनाने जा रहे दुल्हन
AAP मुझे अच्छे लगने लगे: 'मान' सरकार में शादियों का सीजन, अब एजुकेशन मिनिस्टर इस IPS को बनाने जा रहे दुल्हन
AAP के सिंगल विधायकों के खेमे में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले एक साल में कई विधायक शादी कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम के प्रमुख मेंबर यानी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शादी करने जा रह हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
चंडीगढ़. आम आदमी पार्टी(AAP) के सिंगल विधायकों के खेमे में इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। पिछले एक साल में कई विधायक शादी कर चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की टीम के प्रमुख मेंबर यानी पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी शादी करने जा रहे हैं। उनकी दुल्हनिया भी एकदम खास हैं। वो हैं- पंजाब कैडर की ही IPS अफसर डॉ. ज्योति यादव। यह शादी दोनों के घरवालों की राजी-खुशी से हो रही है। चर्चाओं में आया यह कपल 25 और 26 मार्च को आनंदपुर साहिब में सादे समारोह में विवाह करेगा। इसकी तैयारियां जारी हैं।
मूलरूप से हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वालीं डॉ. ज्योति यादव भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की 2019 बैच की अफसर हैं। लुधियाना में ADCP रह चुकीं ज्योति यादव अभी मानसा में एसपी हैडक्वार्टर के पद पर पदस्थ हैं।
रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब सीट से AAP विधायक हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार में एजुकेशन मिनिस्टर हैं। इससे पहले वे जेल मंत्रालय संभाल चुके हैं।
दिलचस्प बात यह है कि सालभर के अंदर मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित AAP के कई विधायक गृहस्थी बसा चुके हैं। इनमें संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज और फिरोजपुर के विधायक रणवीर सिंह भुल्लर भी शामिल हैं।
31 वर्षीय हरजोत सिंह बैंस AAP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। वे AAP की पंजाब इकाई में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बैंस ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे राणा केपी सिंह को 45,780 वोटों से शिकस्त दी थी।
बैंस बीए एलएलबी (ऑनर्स) हैं। यानी वे पेशे से वकील हैं। इससे पहले 2017 में बैंस ने लुधियाना जिले की साहनेवाल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था, तब वे हार गए थे।