Punjab Floods : पंजाब में आई बाढ़ ने सब तहस नहस कर दिया। लाखों लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। तो दर्जनों मौत भी हुई हैं। अब पंजाब की बाढ़ में शाहरुख़ ने 500 परिवारों को मदद देने का बीड़ा उठाया है।
Shah Rukh Khan Help Punjab Flood Affected Families : पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ ने सब तबाह कर दिया। लाखों लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, हजारों ने तो अपना घर छोड़ दिया। उनकी आंखों के सामने उनका आशियाना डूब गया और वह कुछ नहीं कर सके। इसमें प्रदेश के सभी 23 जिले चपेट में हैं। राज्य सरकार ने इसे आपदा घोषित किया हुआ है। संकट की इस घड़ी में खिलाड़ियों से लेकर पंजाब और बॉलीवुड कलाकारों ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए पभावित परिवारों की मदद की है। अब इस मुश्किल वक्त में एक्टर शाहरुख खान भी मदद करने के लिए आगे आए हैं। वह मीर फाउंडेशन के तहत लोगों की मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी ने देखी पंजाब में बाढ़ की स्थिति, दी 1600 करोड़ रुपए की मदद
शाहरुख पंजाब के 500 परिवारों को लिया गोद
शाहरुख खान ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 500 परिवारों को गोद लिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा-पंजाब में इस विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना और शक्ति भेज रहा हूँ... पंजाब का मनोबल कभी न टूटे... ईश्वर उन सभी पर कृपा बनाए रखे। शाहरुख की इस मदद के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कहा-यही एक असली सुपरस्टार, ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन भी। तो किसी ने कहा शाहरूख रील नहीं रियल होरो है।
पंजाब और मोदी सरकार ने भी खोला खजाना
बत दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी हेलिकॉप्टर में बैठकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकत कर राज्य के लिए 1600 करोड़ रुपए की मदद करने की घोषणा की थी। वहीं पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को फसलों के नुकसान पर 20 हजार प्रति एकड़ देने का ऐलान किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपए देने का वादा किया है। इसके अलावा तबाह हो चुकी सभी इमारतों को फिर से बनाया जाएगा। बता दें कि पंजाब में इतनी भंयकर बाढ़ 1988 में आई थी और अब 2025 में ऐसी ही त्रासदी दिखी है।