पंजाब पुलिस और इंटेलीजेंस से 35 दिनों तक भागता रहा भगोड़ा अमृतपाल सिंह रविवार को पुलिस के हाथ (Punjab Police statement on Amritpal Singh arrest News) लग गया। खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले के पैतृक गांव रोडे से अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया गया।

Punjab Police statement on Amritpal Singh arrest News (चंडीगढ़)। पंजाब पुलिस और इंटेलीजेंस से 35 दिनों तक भागता रहा भगोड़ा अमृतपाल सिंह रविवार को पुलिस के हाथ लग गया। कुख्यात खालिस्तानी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले के पैतृक गांव रोडे से अमृतपाल सिंह को अरेस्ट किया। अपनी गिरफ्तारी से पहले एक बार फिर उसने पंजाब का माहौल बिगाड़ने की चाल चली। पर वह सफल नहीं हो सकी। जब पुलिस ने उसे अरेस्ट कर​ लिया, उसके बाद गुरुद्वारे में दिया गया उसका भाषण भी सोशल मीडिया पर सामने आया। अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया या उसने सरेंडर किया। अब तक लोग इस सवाल का जवाब तलाश रहे थे। पंजाब पुलिस का इस बारे में पहला बयान आया है। जिसके बाद साफ हो गया है कि अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने अरेस्ट किया है।

कुख्यात भिंडरावाले की जन्मस्थली के गुरुद्वारे में छिपा था भगोड़ा

अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने मोगा से गिरफ्तार (Amritpal Singh arrest News) किया है। उसे भिंडरावाले की जन्मस्थली से अरेस्‍ट किया गया। गिरफ्तारी से पहले Amritpal Singh ने गुरुद्वारे में सिख संगत को संबोधित किया। हालांकि पंजाब पुलिस के इस दावे के पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि गुरुद्वारे के जत्थेदार ने पुलिस को सूचना दी कि अमृतपाल सिंह यहां मौजूद है। उसके बाद पुलिस वहां पहुंची और अमृतपाल ने आत्मसमर्पण किया। गिरफ्तारी के बाद अमृतपाल सिंह को ​असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है। वहीं उसके साथियों को भी रखा गया है। रविवार को पंजाब पुलिस ने यह साफ कर दिया कि उसे पुलिस ने अरेस्ट किया है।

 

Scroll to load tweet…

 

पुलिस को मिली थी ठोस जानकारी

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अमृतपाल सिंह पर पुलिस लगातार दबाव बनाई हुई थी। उसके पास सरेंडर करने के अलावा कोई और चारा नहीं था। उसके रोडेगांव में होने की पुलिस को ठोस जानकारी मिली थी। वहीं से उसे सुबह 6:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

इंटेलिजेंस विंग और अमृतसर ग्रामीण पुलिस के संयुक्त अभियान में अरेस्ट

आईजी सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारे की मर्यादाओं का पालन किया और गुरुद्वारे के अंदर दाखिल नहीं हुई। भगोड़े अमृतपाल को इंटेलिजेंस विंग और अमृतसर ग्रामीण पुलिस के संयुक्त अभियान में दबोचा गया। अमृतपाल के गुरुद्वारे में संबोधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इस बारे में जानकारी से अनभिज्ञता जताई। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। पुलिस अलर्ट मोड में है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर राज्य का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।