सार
यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। 7 यूट्यूब चैनल चलाने वाले रणवीर के 1.2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। आइए जानते हैं, हर दिन कितनी कमाई करते हैं रणवीर।
Ranveer Allahbadia Controversy : रणवीर इलाहाबादिया, ये वो नाम है जो इन दिनों काफी चर्चा में है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में अपने विवादित सवाल के चलते रणवीर की चौतरफा किरकिरी हो रही है। रणवीर ने आखिर ऐसा क्या पूछ लिया कि उनके खिलाफ देश के कई शहरों में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। लोगों में काफी गुस्सा है। यही वजह है कि उनके एपिसोड को यूट्यूब पर ब्लॉक करवा दिया गया है।
क्या है Ranveer Allahbadia का पूरा मामला?
India's Got Latent शो में रणवीर इलाहाबादिया बतौर जज आए थे। इस दौरान उन्होंने शो के एक कंटेस्टेंट से सेक्स से जुड़ा अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया, जिससे सभी असहज हो गए। दरअसल, रणवीर ने पूछा- क्या वे अपने पेरेंट्स को जिंदगी भर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे। या फिर उनके साथ एक बार सेक्स में शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे? रणवीर के इस सवाल के बाद ये शो और इसके सारे जज सवालों के घेरे में आ चुके हैं।
रणवीर अल्हाबादिया का विवादास्पद वीडियो YouTube ने हटाया, केंद्र सरकार ने दिया था नोटिस
रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
सेक्स से जुड़े विवादित सवाल के बाद रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ देश के कई शहरों में शिकायत दर्ज कराई गई है। माना जा रहा कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। मुंबई पुलिस कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग में भी शिकायत हुई है। उनके खिलाफ सार्वजनिक रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा है। हालांकि, चौतरफा विवाद के बाद रणवीर ने अपने बयान के लिए माफी मांगी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा है।
कौन हैं Ranveer Allahbadia
रणवीर इलाहाबादिया का पूरा नाम रणवीर अरोड़ा है। वो एक मशहूर यूट्यूबर हैं, जो अपने पॉडकास्ट BeerBiceps के लिए जाने जाते हैं। रणवीर के एक-दो नहीं बल्कि 7 यूट्यूब चैनल हैं, जिनसे उनके 12 मिलियन (1.2 करोड़) फॉलोअर्स हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चैनलों के जरिये रणवीर हर महीने 30-35 लाख रुपए कमाते हैं। यानी उनकी हर दिन की कमाई 1 लाख रुपए से ज्यादा है। इसके अलावा रणवीर शोज और विज्ञापनों के जरिये भी तगड़ी कमाई करते हैं। 31 साल के रणवीर का जन्म 2 जून, 1993 को हुआ। उन्होंने मुंबई के धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। रणवीर ने मुंबई के द्वारकादास जे संघवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में BE किया है।
ये भी देखें :
FIR होते ही गिड़गिड़ाए रणवीर इलाहाबादिया, बोले- माफ़ कर दीजिए!
संसद तक पहुंचा रणवीर इलाहाबादिया का विवादित बयान, हो सकती ये कार्रवाई