सार

इंडियाज गॉट लेटेंट शो में रणवीर इलाहाबादिया के विवादित 'सेक्स' कमेंट पर बवाल मचा हुआ है। समय रैना ने माफ़ी मांगते हुए शो के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। पुलिस जांच जारी है।

Indias Got Latent Controversy: इंडियाज गॉट लेटेंट शो में सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर रणवीर इलाहाबादिया के सेक्स को लेकर किए गए विवादित कमेंट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में 'सेक्स विद पेरेंट्स' जैसे विवादित कमेंट्स के बाद लोगों में शो के जज समय रैना और स्टैंडअप कॉमेडियन अपूर्वा मखीजा के खिलाफ भी जबर्दस्त गुस्सा है। बढ़ते विवाद के बीच समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल से Indias Got Latent के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

जो भी हो रहा, उसे हैंडल कर पाना मेरे लिए मुश्किल 

Indias Got Latent के एपिसोड में की गई टिप्पणी पर बढ़ते विवाद को देखते हुए समय रैना ने बुधवार को सोशल मीडिया हैंडल X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने माफीभरे लहजे में कहा- जो कुछ भी हो रहा है, उसे हैंडल करना मेरे लिए काफी मुश्किल हो रहा है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो।

 

विवादित बयानों से मुश्किल में फंसे रणवीर इलाहाबादिया, केस दर्ज, फडणवीस ने कही ये बात

अभी कहां हैं समय रैना?

समय रैना की लीगल टीम के मुताबिक, फिलहाल वो अमेरिका टूर पर हैं और 17 मार्च तक मुंबई लौटेंगे। वहीं, मुंबई पुलिस ने साफ कहा है कि केस की जांच में इतना इंतजार नहीं किया जा सकता। समय रैना को पूछताछ शुरू होने के 14 दिन के भीतर पुलिस के सामने हाजिर होना होगा। पुलिस ने अब तक इस मामले में 6 लोगों के बयान रिकॉर्ड किए हैं। इनमें इंडियाज गॉट लेटेंट के जज आशीष चंचलानी, अपूर्वा मखीजा के अलावा स्टूडियो के मालिक बलराज घई और तीन टेक्निकल क्रू मेंबर शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, India's Got Latent के हालिया एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बतौर जज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शो के एक कंटेस्टेंट से सेक्स से जुड़ा सवाल पूछा, जिससे सभी असहज हो गए। रणवीर ने पूछा- क्या वे अपने पेरेंट्स को जिंदगी भर सेक्स करते हुए देखना पसंद करेंगे। या फिर उनके साथ एक बार सेक्स में शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद करना चाहेंगे? रणवीर के इस सवाल के बाद ये शो और इसके जज सवालों के घेरे में गए और इनकी चौतरफा आलोचना हो रही है।

ये भी देखें : 

Ranveer Allahbadia Daily Income: क्या आप जानते हैं रणवीर इलाहाबादिया की डेली इनकम, इस वजह से हो रही थू-थू

FIR होते ही गिड़गिड़ाए रणवीर इलाहाबादिया, बोले- माफ़ कर दीजिए!